फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A collective Holi celebration will take place in Kandela village: A confluence of brotherhood and joy will be seen.

कंडेला गांव में मनेगी सामूहिक होली: भाईचारे और उल्लास का दिखेगा संगम

Tue, 03 Mar 2026 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 03 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
A collective Holi celebration will take place in Kandela village: A confluence of brotherhood and joy will be seen.
02जेएनडी30: कंडेला गांव इस जगह मनाया जाएगा होली समारोह। संवाद - फोटो : ईरान मे फंसे में अपने लोगो से बात करते परिजन।
02जेएनडी30:
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडेला। ऐतिहासिक गांव कंडेला में इस साल भव्य सामूहिक होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। गांव के चबूतरे पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पूरा गांव एकजुट होकर गुलाल और फूलों के साथ इस त्योहार को मनाएगा।
गांव के सामूहिक भाईचारे ने इस बार फैसला लिया है कि आपसी मतभेदों को भुलाकर सभी एक साथ होली खेलेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां स्थानीय कलाकारों द्वारा फाग के गीत और पारंपरिक लोक नृत्य पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन

बुजुर्गों का सम्मान कार्यक्रम की शुरुआत गांव के बुजुर्गों को गुलाल लगाकर और उनका आशीर्वाद लेकर की जाएगी। इसके बाद जो अच्छी होली खेलेगा चाहे महिला हो या पुरुष उसको इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसाद वितरण की होगी विशेष व्यवस्था
मेहमानों और ग्रामीणों के लिए विशेष रूप से ठंडाई और पारंपरिक पकवानों की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस सामूहिक कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना और समाज में प्रेम-प्यार का संदेश देना है। ग्रामीणों ने शपथ ली है कि वे हुड़दंग मुक्त और सुरक्षित होली मनाकर एक मिसाल कायम करेंगे। होली का त्योहार रंगों से ज्यादा दिलों को जोड़ने का पर्व है। कंडेला गांव की यह पहल पूरे इलाके में आपसी एकता का प्रतीक बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed