फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A cancer-stricken woman and her assistant were taken off the private bus midway

पासधारक कैंसर ग्रस्त महिला और उसके सहायक को निजी बस से बीच रास्ते उतारा

Fri, 19 Feb 2021 10:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
A cancer-stricken woman and her assistant were taken off the private bus midway
जींद। कैंसर पीड़ि के लिए हरिायाणा सरकार की ओर से राडवेज व परिवहन समिति की बसों में मुफ्त बस यात्रा का प्रावधान किया है। मरीज के साथ एक सहायक भी निशुल्क यात्रा कर सकता है। इसके बावजूद शुक्रवार को गोहाना से जींद आ रही कैंसर ग्रस्त महिला और उसके सहायक पति को निजी बस के परिचालक ने बीच रास्ते टिकट नहीं लेने पर नीचे उतार दिया। दंपती का आरोप है कि उन्होंने कैंसर मरीज का पास दिखाया लेकिन इसके बावजूद परिचालक ने अभद्रता करते हुए टिकट लेने के लिए मजबूर किया। उधर, रोडवेज जीएम का कहना है कि अगर शिकायत मिलती है तो उसे डीटीओ को भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

सोनीपत जिले के ईशापुर खेड़ी गांव निवासी महिला ने बताया कि वह कैंसर से पीड़ित है और उसका इलाज दिल्ली से चल रहा है। शुक्रवार को वह गोहाना से जींद परिवहन समिति की बस में बैठ कर आ रहे थे। इस दौरान बस के परिचालक ने उनसे टिकट लेने के लिए कहा तो महिला ने कैंसर पीड़ित मरीज का पास दिखाते हुए कहा कि उसका पति सहायक के तौर पर उसके साथ जा रहा है। पास दिखाने के बावजूद परिचालक नहीं माना और उसके साथ बदतमीजी करते हुए उन्हें बस से नीचे उतार दिया। इसके बाद वे दूसरी बस में सवार होकर जींद पहुंचे। दंपती ने कहा कि उन्हें काफी मानसिक परेशानी झेलनी पड़ी। इसलिए निजी बस परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

डीटीओ को भेजी जाएगी शिकायत
परिवहन समिति की एक बस में कैंसर पीड़ित महिला को बस से उतारने का मामला संज्ञान में आया है। अगर ऐसा किसी यात्री के साथ हुआ है तो वह लिखित में अपनी शिकायत कार्यालय में जमा करवा दें। शिकायत की एक कॉपी जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के पास भी भिजवाई जाएगी। सभी चालक व परिचालक को भी निर्देश दिए जाएंगे कि जरूरतमंद यात्रियों को बस में सीट दिलवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिजेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed