{"_id":"6775921cbaac877863091c11","slug":"a-campaign-will-be-run-to-seek-suggestions-from-college-teachers-on-the-national-education-policy-jind-news-c-199-1-sroh1009-127829-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कॉलेजों के शिक्षकों से सुझाव के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर कॉलेजों के शिक्षकों से सुझाव के लिए चलेगा अभियान
Thu, 02 Jan 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने पर शिक्षा के क्षेत्र जुड़े सभी वर्गों से सुझाव लेने के लिए महाविद्यालयों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा 12 जनवरी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सेमिनार के माध्यम से करेंगे। इसके बाद यह अभियान दो फरवरी तक प्रदेश के सभी कॉलेजों में चलेगा। शिक्षक इसको लेकर अपने सुझाव देंगे, ताकि इस नीति को लागू करने से होने वाले फायदों का निष्कर्ष निकले।
कार्यक्रम में उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, हायर एजुकेशन काउंसिल के चेयरमैन, उच्चतर शिक्षा विभाग के निदेशक, स्कूल एजुकेशन के अतिरिक्त मुख्य सचिव, स्कूल व डायरेक्टर स्कूल एवं एलिमिंट्री एजुकेशन, सभी कुलपति, सभी महाविद्यालयों के प्रिसिंपल व शिक्षक व शिक्षण संस्थानों के रिसर्च स्कॉलर शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुझावों के लिए पोर्टल, एक गूगल फार्म व एक सुझाव पेटी को लांच करेंगे। सुझाव देने का समय 12 जनवरी से लेकर दो फरवरी तक रहेगा। विवेकानंद जयंती पर अभियान शुरू करने से पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति के स्टेट नॉडल ऑफिसर अंबाला, करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद व हिसार डिवीजन क्षेत्र से संबंधित सभी राजकीय, एडेड व निजी कॉलेजों के साथ बैठक करेंगे।
प्रदेश में 184 राजकीय कॉलेज, 97 एडिड कॉलेज व 95 निजी कॉलेज
दो जनवरी को गुरुग्राम डिवीजन के 74 राजकीय महाविद्यालय, फरीदाबाद डिवीजन के 33 कॉलेजों की बैठक गुरुग्राम में होगी। तीन जनवरी को रोहतक डिवीजन के 90 राजकीय महाविद्यालय की बैठक पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय महाविद्यालय रोहतक व हिसार डिवीजन के 74 राजकीय महाविद्यालयों की बैठक जीसी हिसार में आयोजित होगी। जींद जिले के कॉलेज भी हिसार डिवीजन के अंतर्गत आते हैं। जींद जिले के नौ राजकीय, तीन एडिड व छह सेल्फ फाइसेंस कॉलेज हैं। हिसार में आयोजित बैठक में राजकीय कॉलेज के प्राचार्य भाग लेंगे। सात जनवरी को अंबाला डिवीजन के 54 राजकीय महाविद्यालय की बैठक व करनाल डिवीजन के महाविद्यालयों की बैठक जीसी अंबाला कैंट में होगी।
विज्ञापन
जींद के सभी कॉलेजों की तीन जनवरी को हिसार में बैठक होगी। जिले के नौ राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य भाग लेंगे। इसमें नई शिक्षा नीति पर सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद 12 जनवरी को कुरुक्षेत्र में आयोजित सेमिनार में जिले के सभी राजकीय, एडिड व सेल्फ फाइनेंस कॉलेज भाग लेंगे।
-- डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जींद।