फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A bulldozer hit an electric pole and it fell on the road, a major accident was averted.

Jind News: बुलडोजर की टक्कर से सड़क पर गिरा बिजली का पोल, बड़ा हादसा टला

Wed, 29 Jul 2026 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A bulldozer hit an electric pole and it fell on the road, a major accident was averted.
फोटो 28एसएफडीएम2 शहर के गैस एजेंसी मार्ग पर  गिरा हुआ बिजली का पोल। संवाद
सफीदों। शहर के गैस एजेंसी मार्ग पर मंगलवार को बुलडोजर की टक्कर लगने से बिजली का पोल सड़क के बीचो-बीच गिर गया। उस समय वहां से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के कारण करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों मनोज कुमार, विनोद, आशीष कुमार और रामनिवास ने बताया कि गैस एजेंसी मार्ग स्थित एक प्लांट में मिट्टी फैलाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बुलडोजर चालक ने लापरवाही से बिजली के पोल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पोल सड़क पर गिर गया। उस समय बिजली लाइन चालू होने के कारण आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत बिजली निगम को दे दी गई थी लेकिन कर्मचारी एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर क्षतिग्रस्त पोल को हटाने और व्यवस्था बहाल करने का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि इससे कई बिजली पोलों की नींव कमजोर हो चुकी है जिससे भविष्य में भी ऐसे हादसे हो सकते हैं। उन्होंने बिजली निगम से कमजोर पोलों का सर्वे कर समय रहते उन्हें बदलने की मांग की।

वर्जन
बिजली का पोल टूटने की सूचना विभाग को देरी से मिली थी। सूचना मिलते ही एसडीओ को निर्देश देकर टीम मौके पर भेजी गई। कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त पोल को ठीक कर बिजली व्यवस्था बहाल कर दी है। प्रारंभिक जांच में बुलडोजर चालक की लापरवाही सामने आई है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - विनीत कुमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article