{"_id":"6a947d14870ec1a1b80dce89","slug":"a-blueprint-has-been-prepared-for-the-operation-of-private-buses-on-35-routes-in-the-district-jind-news-c-199-1-sroh1009-159392-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिले के 35 मार्गों पर निजी बसों के संचालन का खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिले के 35 मार्गों पर निजी बसों के संचालन का खाका तैयार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए परिवहन विभाग ने जिले के 35 मार्गों पर निजी बसों के संचालन का खाका तैयार किया है। इन मार्गों के माध्यम से जींद, नरवाना, उचाना, जुलाना, सफीदों और पिल्लूखेड़ा क्षेत्र के बड़ी संख्या में गांवों को विभिन्न शहरों और कस्बों से जोड़ा जाएगा।
प्रस्तावित मार्गों में हिसार, पानीपत, कैथल, रोहतक, फतेहाबाद और भिवानी की तरफ जाने वाले रूट भी शामिल हैं। नए स्टेज कैरिज परमिट के लिए इच्छुक आवेदक एक से 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे।
परिवहन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन की जरूरत को देखते हुए ऐसे मार्गों को सूची में शामिल किया है जिनसे कई गांवों के लोगों को सीधे शहरों और कस्बों तक आने-जाने की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
जींद से पानीपत, गोहाना, कलायत, पूंडरी, असंध, हांसी, बरवाला और उचाना के अलावा नरवाना से हिसार, फतेहाबाद, कैथल, राजौंद, अलेवा और टोहाना के मार्ग प्रस्तावित किए गए हैं। इसी तरह जुलाना से गोहाना, हांसी, नारनौंद और भिवानी तथा सफीदों से कैथल के बीच बस संचालन का प्रस्ताव है।