Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A block-level rural women's sports competition was organized in Pillukhera.

Jind News: पिल्लूखेड़ा में महिला खेलकूद प्रतियोगिता, 300 महिलाओं ने दिखाया दमखम

Fri, 06 Nov 2026 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
A block-level rural women's sports competition was organized in Pillukhera.
फोटो 05जेएनडी14-खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता की विजेताएं महिला एवं बाल विकास परि
जींद। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पिल्लूखेड़ा में खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न गांवों की करीब 300 महिलाओं और लड़कियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान 100 और 300 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, पांच किलोमीटर साइकिल रेस और म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न स्पर्धाएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलोचना कुंडू ने की जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालवा के एसएमओ डॉ. अरुण मुख्य अतिथि रहे। डॉ. अरुण ने कहा कि महिला खेलकूद प्रतियोगिताएं महिलाओं के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से आत्मविश्वास बढ़ता है और महिलाएं चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित होती हैं। उन्होंने महिलाओं से दैनिक जीवन में योग, व्यायाम और खेलकूद को शामिल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुलोचना कुंडू ने कहा कि खेल गतिविधियों से महिलाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति विकसित होती है। ग्रामीण महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसे आयोजन बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को शिक्षा के साथ खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

कार्यक्रम में सेल्फी प्वाइंट और हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित किया गया। प्रतिभागियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान और बाल विवाह निषेध के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर विभागीय कर्मचारी प्रदीप, अंकित, प्रिंस, सुपरवाइजर कमलेश, मीनाक्षी, राजेश, सरिता और कुमारी पूजा मौजूद रहे।

ये रहीं विभिन्न स्पर्धाओं की विजेता
100 मीटर दौड़:
धड़ौली की सुनीता ने प्रथम, मालसरी खेड़ा की मीना ने द्वितीय और पिल्लूखेड़ा की मंजू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
300 मीटर दौड़: लुदाना की तन्नु प्रथम, लुदाना की प्रिंसी द्वितीय और गांगोली की संगीता तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़:
लुदाना की काजल ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय और रजाना खुर्द की परी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
डिस्कस थ्रो:
भुरायण की कविता प्रथम, सुषमा द्वितीय और मोनिका तृतीय स्थान पर रहीं।
5 किलोमीटर साइकिल रेस:
धड़ौली की नीरज ने प्रथम, कालवा की पूजा ने द्वितीय और पिल्लूखेड़ा की राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
म्यूजिकल चेयर: भुरायण की कृष्णा प्रथम, जामनी की रितु द्वितीय और भड़ताना की शीला देवी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article