फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A bicycle rally will be organized for de-addiction in Bangar Utsav-3

Jind News: बांगर उत्सव-3 में नशामुक्ति के लिए निकालेंगे साइकिल रैली

Sat, 28 Dec 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
A bicycle rally will be organized for de-addiction in Bangar Utsav-3
27जेएनडी09: बांगर उत्सव को लेकर ग्राम प्रभारियों की मीटिंग लेते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरें
उचाना। नववर्ष पर आयोजित होने वाले बांगर उत्सव-3 की तैयारियों को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह एवं पूर्व विधायक प्रेमलता सिंह ने राजीव गांधी कॉलेज में विभिन्न कमेटियों की मीटिंग ली। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि एक जनवरी को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को लेकर साइकिल रैली निकाली जाएगी, जो सुबह 8 बजे सफा खेड़ी से शुरू होकर खरकभूरा, पालवां से होते हुए उचाना मंडी के रास्ते राजीव गांधी कॉलेज उचाना पहुंचेगी। रैली को पूर्व मंत्री रामभज लोधर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में परम्परागत सामूहिक गायन भी होगा, इसमें प्रत्येक गांव से 11 महिलाओं की टीम हिस्सा लेगी। जो विवाह के गाए जाने वाले भात, विदाई, सांझी एवं अन्य परम्परागत गाए जाने वाले गीतों को प्रस्तुत करेगी। महिलाओं के लिए आयोजित 400 मीटर रेस में किसी भी उम्र की महिला भाग ले सकती है। मटका दौड़ (30 वर्ष से कम, 30 वर्ष से अधिक आयु), बोरी रेस, रस्साकशी समेत कई प्रतियोगिता आयोजित होगी। फैंसी ड्रेस में किसी भी आर्य वर्ग के बच्चे, पुरुष और महिलाएं भाग ले सकेंगे। महिला, पुरूष के लिए अलग-अलग म्यूजिकल चेयर रेस आयोजित होगी। इस रेस में सरपंच, पंच, ब्लॉक समिति सदस्य एवं पार्षद हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed