फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   98177 rupees withdrawn from account while talking to customer care on Google Pay

गूगल पे पर कस्टमर केयर से बात करते समय खाते से निकले 98177 रुपये

Wed, 09 Sep 2020 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
98177 rupees withdrawn from account while talking to customer care on Google Pay
गूगल पे के माध्यम से एक व्यक्ति के बैंक खाते से 98177 रुपये की निकालने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में संत नगर निवासी राकेश ने बताया कि उसने अपने किसी जानकार के बैंक खाते में 31 अगस्त को दस हजार रुपये डाले थे। चार सितंबर को उसके जानकार ने फोन किया कि अभी तक खाते में रुपये नहीं आए हैं। इस पर उसने गूगल पे द्वारा की गई ट्रांजेक्शन की डिटेल निकलवाई तो पता चला कि उसके दस हजार रुपये किसी और के खाते में चले गए हैं। जब उसने रुपये वापस मंगवाने के लिए गूगल पे के कस्टमर केयर से बात की तो उन्होंने इसके लिए कहा कि आपको जैसा बताया जाएगा वैसा करना होगा। इस पर कस्टमर केयर द्वारा कहा गया कि आप अपने गूगल पे पर 98177 डायल करे और कुछ देर बाद आपके दस हजार रुपये वापस मिलेंगे। जब उन्होंने ऐसा किया तो उसके खाते से 98177 रुपये और कट गए। जांच अधिकारी एसआई सुलतान सिंह ने बताया कि राकेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed