{"_id":"6249eb31375beb3fbc492947","slug":"92-beautiful-gifts-worth-rs-226-crore-to-the-district-jind-news-rtk642887039","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को 226 करोड़ रुपये की 92 मनोहर सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को 226 करोड़ रुपये की 92 मनोहर सौगात
विज्ञापन
जींद/सफीदों। सफीदों की पुरानी अनाज मंडी में रविवार को आयोजित रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 226 करोड़ रुपये की 92 विकास परियोजनाओं की घोषणा की। इसके अलावा 50 बेड का पैरा-मेडिकल कॉलेज का निर्माण भी करवाया जाएगा। वहीं करीब 27 करोड़ रुपये से जींद-सफीदों मार्ग को सात मीटर से दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। यह परियोजना 226 करोड़ रुपये में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे भी कई बार सफीदों रोड से निकले हैं। यह सड़क काफी संकरी है और यहां दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
दरअसल, मुख्यमंत्री के समक्ष जिले भर के नेताओं ने अपनी-अपनी मांगों के पत्र पेश किए। जिले भर से 1250 से अधिक कामों की सूची मुख्यमंत्री को सौंपी गई। इस पर उन्होंने कहा कि यदि वे एक-एक परियोजना की चर्चा करेंगे तो काफी समय लग जाएगा। जिले में 92 परियोजनाओं पर 226.65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुछ परियोजनाएं तो विभागों के समक्ष भी नहीं रखी गई हैं, लेकिन वे विभागों से उन्हें पूरी करवा लेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जींद के पिंडारा, दालवाला, बोहतवाला, खोखरी, निर्जन, हैबतपुर व मांडो गांवों में कलस्टर योजना के तहत पेयजल मुहैया करवाया जाएगा। इस पर 19.50 करोड़ मंजूर खर्च होंगे। इसके अलावा नरवाना के गांव ढाकल व उझाना गांवों में पशुपालन विभाग के भवन बनाने, नरवाना, जींद, लुदाना के सरकारी स्कूलों को अपग्रेड करने, स्वास्थ्य विभाग के लिए 7.50 करोड़ रुपये देने, मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 54.50 करोड़ रुपये से 46 सड़कों का निर्माण करने, 33.22 करोड़ रुपये से सिंचाई विभाग की 15 परियोजनाओं को पूरा करने, लोकनिर्माण विभाग की 22 सड़कों के लिए 111 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। इसी में जींद-सफीदों मार्ग को 57 करोड़ रुपये चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा सफीदों के नए गेस्ट हाउस के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये की घोषणा की। इस दौरान बिजली मंत्री रणजीत चौटाला, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर, सोनीपत लोकसभा के सांसद रमेश कौशिक, जींद के विधायक डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा, पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य, विजयपाल सिंह, पूर्व विधायक जसबीर देशवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मबीर सैनी, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, अमरपाल राणा, डॉ. राज सैनी, जवाहर सैनी मौजूद रहे।