{"_id":"5c8e950fbdec2214130e5d97","slug":"91552848143-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो बिना होनहार है, उनकी भी निकालेंगे कोई राह : बीरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो बिना होनहार है, उनकी भी निकालेंगे कोई राह : बीरेंद्र सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश में अकेले लड़ेगी लोस चुनाव : मुख्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने अपने पैतृक गांव डूमरखां कलां में ग्रामीण जनसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में कहा कि होनहार को आज नौकरी से कोई रोक नहीं सकता, लेकिन जो होनहार नहीं हैं उनके लिए भी कोई राह निकालेंगे। उनकी बात को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर 64 हजार लोगों को नौकरियां मिली हैं। जो नहीं लगै, उनका भी किमे जरूर करेंगे। नौकरी तो उनको शायद सरकारी न मिल पाए, लेकिन उनको हुनर सिखाएंगे। विश्वविद्यालयों में कोर्स शुरू करेंगे। जो पैतृक काम करते हैं उनको वह काम सिखाएंगे। आज अच्छे काम सीख जाएं तो अच्छी नौकरी मिल सकती है।
झज्जर में हुए इनेलो के राष्ट्रीय अधिवेशन में कर्ण चौटाला द्वारा पूर्व सीएम ओपी चौटाला की चिट्टी पढ़ते हुए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से राय जानने के लिए हरा, भगवा रंग को एक कर देने की बात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में इनेलो से गठबंधन को लेकर न तो किसी से कोई बात हुई है और न ही किसी से गठबंधन करने का सवाल है। सभी सीटों पर भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी और दसों सीटों को बड़े अंतर से जीतेगी। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा 400 सीटें जीतेंगी। विरोधी नेता पीएम की लोकप्रियता से घबरा कर कहीं गठबंधन तो कहीं महागठबंधन कर रहे हैं।