फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   1950 नंबर पर मिलेंगी चुनाव की जानकारी

1950 नंबर पर मिलेंगी चुनाव की जानकारी

Thu, 10 Jan 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
1950 नंबर पर मिलेंगी चुनाव की जानकारी
चुनाव नियंत्रण कक्ष के नंबर 1950 पर मिलेगी चुनाव से संबंधित जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव रंजन ने बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंस कर बताया कि कोई भी व्यक्ति 1950 नंबर डायल कर अपने जिला के चुनाव नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकता है। चुनाव नियंत्रण कक्ष से वोट बनवाने, वोट कटवाने जैसी तमाम जानकारी हासिल की जा सकती हैं। यह नंबर पुलिस कंट्रोल रूम की तहर ही काम करेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के आधार पर 14 जनवरी को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन करवाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित कर लिया जाना चाहिए कि एक व्यक्ति का एक से अधिक मतदान केंद्रों पर वोट नहीं होना चाहिए। यदि एक व्यक्ति के एक से अधिक स्थानों पर वोटर कार्ड बने हैं, तो उन्हें कटवाना सुनिश्चित करे। इस मतदाता सूची के आधार पर ही आगामी लोकसभा एवं विधानसभा के आम चुनाव करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिला में दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान करके उनका वोट बनवाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक मतदान केंद्र पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप बनवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिलों में मतदान केंद्रों की भी वेरिफिकेशन कर ली जाए। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था होनी चाहिए। धूप या बारिश से बचने के लिए शेड की व्यवस्था भी करवा ली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल पर मतदान केंद्र स्थापित नहीं किया जाना चाहिए। वीडियो कान्फ्रेंस में जींद के एसडीएम वीरेंद्र सहरावत, नगराधीश सत्यवान सिंह मान, चुनाव नायब तहसीलदार रविशंकर शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed