फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लिंग परिर्वतन करवाकर शादी रचाने वाली लड़कियों ने लगाई तलाक की गुहार

लिंग परिर्वतन करवाकर शादी रचाने वाली लड़कियों ने लगाई तलाक की गुहार

Fri, 05 Oct 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
लिंग परिर्वतन करवाकर शादी रचाने वाली लड़कियों ने लगाई तलाक की गुहार
लिंग परिवर्तन करवाकर शादी रचाने वाली लड़कियों ने लगाई तलाक की गुहार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पांच साल पहले लिंग परिवर्तन करवा कर शादी रचाने वाली दो लड़कियों ने अब तलाक दिलवाने की गुहार लगाई है। इसके लिए वीरवार को दोनों जिला महिला एवं बाल संरक्षक अधिकारी कार्यालय पहुंची।
सूत्रों के अनुसार पांच साल पहले लिंग परिवर्तन करवाकर एक लड़की पुरुष बन गई थी। अपनी सहेली के साथ शादी की थी। इसके बाद दोनों ने करीब चार साल पहले एक ढाई साल के लड़के को भी गोद लिया था। शिकायत मिलने के बाद जिला महिला एवं बाल संरक्षक अधिकारी की टीम ने दोनों को सुनवाई के लिए शुक्रवार को कार्यालय में बुलाया है। सोनीपत निवासी एक महिला ने जिला महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय में शिकायत देकर कहा कि जींद के पटियाला चौक क्षेत्र एक लड़की से उसकी दोस्ती थी। पांच साल पहले उसके दोस्त महिला ने लिंग परिवर्तन करवा लिया और दोनों ने शादी रचा ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी बनकर रहने लगे। आरोप लगाया कि महिला से पुरुष बनी उसकी सहेली कोई काम नहीं करती। इसके बाद आर्थिक हालातों के चलते दोनों के सामने घर चलाने का संकट आ गया। इसके चलते दोनों के बीच झगड़ा भी रहने लगा। ऐसे में अब वह तलाक चाहती है।
विज्ञापन

करीब पांच साल पहले लिंग परिवर्तन करवा कर यह शादी करवाई थी। अब लड़की ने इस शादी से अलग होकर अपने पति से तलाक लेने की अच्छा जताई है। दोनों पक्षों को कार्यालय में बुलाया है। जहां पर दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवि लोहान, सहायक जिला महिला संरक्षण कार्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed