फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्रकारवार्ता में घुसा सीआईडी कर्मचारी, हुआ हंगामा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्रकारवार्ता में घुसा सीआईडी कर्मचारी, हुआ हंगामा

Wed, 29 Aug 2018 01:02 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्रकारवार्ता में घुसा सीआईडी कर्मचारी, हुआ हंगामा
पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा की पत्रकारवार्ता में घुसा सीआईडी कर्मचारी, हुआ हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को पूर्व विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा के शोक जताने पहुंचे। इसके बाद वह अर्बन इस्टेट स्थित कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और अपने रिश्तेदार बलराम कटवाल के घर पहुंचे। यहां पत्रकार वार्ता का इंतजाम किया गया था। पत्रकार वार्ता के दौरान हुड्डा ने मोबाइल फोन में रिकार्डिंग करते देखा तो उसे टोका। जब उन्हें पता चला कि रिकार्डिंग करने वाला व्यक्ति सीआईडी से है तो वे उस पर भड़क गए और कहा कि वे किसी सार्वजनिक स्थान पर नहीं अपनी रिश्तेदारी में चाय पीने आए हैं। यहां उनकी रिकार्डिंग कैसे की जा सकती है। इस पर हुड्डा ने फोन पर ही सीआईडी और पुलिस के अधिकारियों से फोन कर एतराज जताया। इसके बाद सीआईडी कर्मचारी बिजेंद्र कुमार को सीआईडी के आईजी अनिल राव ने लाइन हाजिर कर दिया है।
शाम करीब साढ़े पांच बजे जब भूपेंद्र हुड्डा पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे तो उनका ध्यान मोबाइल फोन से रिकार्डिंग कर रहे एक व्यक्ति पर गया। यह व्यक्ति भीड़ के पीछे छिप कर रिकॉर्डिंग कर रहा था। इस पर हुड्डा ने अपने सुरक्षाकर्मियों से कहा कि उसे पकड़ें। सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़े जाने पर पता चला कि वह जींद सीआईडी में तैनात कर्मचारी बिजेंद्र कुमार है। हुड्डा ने बिजेंद्र कुमार पर खूब फटकार लगाई और उसके अधिकारियों से बातचीत कर कर्मचारी को निलंबित व गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

कर दिया है लाइन हाजिर
कर्मचारी अपने मर्जी से इस कार्यक्रम में गया था। आधिकारिक रूप से उसकी कोई ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। यह प्रकरण सामने आने के बाद आईजी से फोन पर बात की है। उन्होंने कर्मचारी को लाइन हाजिर कर दिया है। आगे की कार्रवाई अधिकारियों के स्तर पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश कुमार, जिला प्रभारी, सीआईडी।
कांग्रेस सरकार बनने पर बिजली पूरी, दाम होंगे आधे : हुड्डा
हुड्डा ने घोषणा की कि कांग्रेस राज आने पर लोगों को बिजली पूरी दी जाएगी लेकिन उसके दाम आधे वसूल किए जाएंगे। इसके साथ-साथ बुजुर्गों को तीन हजार रुपये महीना पेंशन दी जाएगी। हुड्डा मंगलवार को यहां पटियाला चौक पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश गोयत व जिला परिषद सदस्य सतपाल उर्फ सत्तू के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले हुड्डा विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके घर पहुंचे। उन्होंने डॉ. मिढ़ा के बेटे डॉ. कृष्ण मिढ़ा को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पूर्व विधायक उदय भान, ललित नागर, शकुंतला खटक , कृष्ण हुड्डा व आनंद सिंह ने भी डॉ. मिढ़ा के निधन पर शोक प्रकट किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुड्डा ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में लोगों को बिजली आधी मिल रही है और रेट दोगुने लिए जा रहे हैं। कांग्रेस राज आने पर बिजली फूल मिलेगी और दाम आधे होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा और कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। एक प्रश्न के उत्तर में हुड्डा ने यह भी कहा कि कांग्रेस में किसी भी प्रकार का कोई गुट नहीं है। सब अपने-अपने तरीके से कांग्रेस को मजबूत करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गुटबाजी तो भाजपा में है। उनके नुमाइंदे राव इंद्रजीत क्या-क्या कहते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का कोई सम्मान नहीं कर रही। बड़े शर्म की बात है कि एयरपोर्ट पर जब कोई खिलाड़ी अवार्ड जीतकर आते हैं तो सरकार का कोई नुमाइंदा इन्हें रिसीव करने तक नहीं जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed