फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पानी टेल तक पहुंचने में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के एसडीएम ने दिए निर्देश

पानी टेल तक पहुंचने में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के एसडीएम ने दिए निर्देश

Sat, 18 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पानी टेल तक पहुंचने में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के एसडीएम ने दिए निर्देश
पानी टेल तक पहुंचने में व्यवधान डालने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा। एसडीएम मनदीप कुमार ने पिल्लूखेड़ा खंड के दर्जनभर गांवों के खेतों से गुजरने वाली गांगोली माइनर का औचक निरीक्षण किया। गौरतलब है कि पिछले कई दिन से माइनर से निकलने वाली पानी निकासी की मोरियों में कुछ किसानों द्वारा पत्थर और ईंट डालकर पानी रोकने की शिकायतें एसडीएम मंदीप को मिली हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए देर शाम मंदीप कुमार नहर विभाग के जेई और कनाल गार्ड को साथ लेकर गांगोली माइनर पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए।

एसडीएम ने इस अवसर पर माइनर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए ठीक से सफाई करने और माइनर के किनारे उगी हुई घास को जल्द से जल्द उखाड़ने के निर्देश अधिकारियों को दिए। एसडीएम ने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी भी पानी निकासी की मोरी में व्यवधान नहीं पाया गया, परंतु उनके आसपास माइनर से निकलकर खेतों में जाने वाले पानी के रास्तों के आसपास कुछ ईंट, पत्थर व आपत्तिजनक सामग्री जरूर मिली। इनको मौके से हटवा दिया गया। उन्होंने पानी निकासी में रुकावट पैदा करने वाले किसानो पर कड़ी नजर रखने के निर्देश देते हुए संबंधित एरिया के कनाल गार्ड और जेई को माइनर पर दिन-रात की जाने वाली गश्त बढ़ाने के आदेश दिए, ताकि भविष्य में किसानों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि नहरी पानी सब के लिए है और इसका हिस्सा सभी जायज हकदारों को मिलना चाहिए। किसानों को आश्वस्त किया कि सभी को उनके हिस्से का पानी अवश्य मिलेगा और माइनर का पानी टेल तक हर हालत में पहुंचाया जाएगा। कोई भी किसान अपने स्वार्थ के लिए दूसरे किसान का पानी नहीं रोकें। ऐसा करते पाया जाने पर किसान के विरुद्ध नहर विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed