फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हिला कॉलेज में एनसीसी शुरू करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर एसडीएम को सौपा ज्ञापन

हिला कॉलेज में एनसीसी शुरू करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर एसडीएम को सौपा ज्ञापन

Tue, 07 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
हिला कॉलेज में एनसीसी शुरू करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर एसडीएम को सौपा ज्ञापन
महिला कॉलेज में एनसीसी शुरू करवाने को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया जिला कमेटी ने मांगों को लेकर सोमवार को गोहाना रोड से होते हुए लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद एसडीएम विरेंद्र सहरावत को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व सचिव पूनम ने किया। इस मौके पर एसएफआई के राज्य सचिव सुमित सिंह मौजूद रहे। पूनम ने कहा कि महिला कॉलेज जींद में सैकड़ों छात्राएं ऐसी हैं जो एनसीसी लेना चाहती हैं। अगर एनसीसी शुरू होती है तो छात्राओं के लिए इंडियन आर्मी और पुलिस में भर्ती होने के अवसर बढ़ेंगे । उनका मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास होगा। वैसे तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का राग अलाप रही है, लेकिन बेटियों को सशक्त बनाने के लिए जमीनी स्तर पर जो काम करने चाहिए, उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आज विद्यार्थियों को अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी आंदोलन करना पड़ रहा है।

एसएफआई के राज्य सचिव सुमित सिंह ने कहा कि मांगों को लेकर एसएफआई कई बार अलग-अलग अधिकारियों को ज्ञापन दे चुकी है। यहां तक की एसएफआई का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के सामने भी यह मांग रख चुका है, लेकिन अभी तक इसका कोई समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने अपनी मांग के लिए निर्णायक संघर्ष करने का मन बना लिया है। सभी संबंधित अधिकारियों और सरकार के मंत्रियों को ज्ञापन भेजे जाएंगे और महाविद्यालय में अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को लामबंद करते हुए आंदोलन को जारी रखा जाएगा। राज्य सचिव ने कहा कि एसएफआई राज्य कमेटी छात्राओं के आंदोलन का पुरजोर समर्थन करती है और मांग करती है कि जल्द से जल्द इस जायज मांग को पूरा करके इसी सत्र से महिला कॉलेज जींद में एनसीसी शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed