फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सारे घोटाले मोदी ही क्यों कर रहे हैं : सुरजेवाला

सारे घोटाले मोदी ही क्यों कर रहे हैं : सुरजेवाला

Mon, 19 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
सारे घोटाले मोदी ही क्यों कर रहे हैं : सुरजेवाला
नरवाना। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। जो सरकार भारी पुलिस बल और अर्धसैनिकों बिना रैली करने में सक्षम नहीं है उसे सरकार चलाने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि पहले विजय माल्या नौ हजार करोड़ रुपये लेकर भाग गया। इसके बाद बैंक ऑफ बडौदा का छह हजार करोड़ रुपया डूब गया। फिर ललित मोदी भी भाग गए और इसके बाद नीरव मोदी भी देश छोड़ कर भाग गए। नरेंद्र मोदी के शासन में सभी मोदी ही घोटाला करके भाग कैसे रहे हैं, इसका जवाब देश की जनता को मिलना चाहिए। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा ने रैली पर जहां सरकारी खाते के पचास करोड़ रुपयों की राशि खर्च की, वहीं तीन दिनों तक सरकारी कार्यालयों में लोगों के कोई काम नहीं हुए। पुलिस बल, अर्ध सैनिक और सरकारी कर्मचारियों को रैली में सक्रिय रखा। उन्होंने दावा किया रैली के बाद देश प्रदेश में भाजपा की छवि और धूमिल हुई है। उन्होंने भाजपा से 50 करोड़ रुपये की राशि सरकारी खाते में जमा कराने की मांग की। सुरजेवाला ने कहा कि अमित शाह को डींगें मारने की बजाय सबसे पहले मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा ले लेना चाहिए। इस मौके पर बृजेंद्रसिंह सुरजेवाला, जगरूपसिंह सुरजेवाला, एडवोकेट सुशील कौशिक, विद्यारानी, जियालाल गोयल, कैलाश सिंगला, रामपाल उझाना, अनिल आर्य, पार्षद महेंद्र गोयल, कर्मबीर सैनी, संजीव धमतान, कृष्ण चोपड़ा और नप के पूर्व उपप्रधान कृष्ण मोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed