फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रोडवेज बस चालकों की लापरवाही से राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राएं परेशान

रोडवेज बस चालकों की लापरवाही से राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राएं परेशान

Sun, 21 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस चालकों की लापरवाही से राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राएं परेशान
रोडवेज बस चालकों की लापरवाही से छात्राएं परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
रोडवेज चालकों की लापरवाही के कारण गांवों से महिला कालेज सफीदों में पढ़ने आने वाली छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले तो बस गांव में ही लेट पहुंचती है और सफीदों पहुंचकर उन्हें कालेज से तीन किलोमीटर दूर उतारकर चली जाती है। नतीजतन छात्राओं को तीन किलोमीटर दूर पैदल चलकर कालेज पहुंचना पड़ता है और कालेज में देरी से पहुंचने के कारण उनकी पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है।
महिला कालेज में पढ़ने वाली छात्राएं शालू, निशा, पूजा, काजल, सरीता, अंकिता, रितू, प्रिति समेत कई ने बताया कि डिडवाड़ा, निम्नाबाद, भूसलाना, खातला, बडौद, बसीनी व साहनपुर गांवों की पढ़ने वाली लड़कियों के लिए राजकीय परिवहन की बस हाल ही में लगी थी। यह बस कभी भी समय पर नहीं पहुंची। इस बस का डिडवाड़ा गांव में पहुंचने का समय सुबह आठ बजे है, जबकि यह बस करीब डेढ़ घंटा लेट साढ़े नौ बजे के करीब पहुंचती है।
विज्ञापन

इसके अलावा इस बस के खड़े होने का स्थान डिडवाड़ा गांव का सालवन अड्डा है, लेकिन यह बस भुसलाना मोड पर आकर खड़ी हो जाती है, जिसके कारण छात्राओं को करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर सालवन अड्डा से भुसलाना मोड पर आना पड़ता है। बस विभिन्न गांवों से होते हुए सफीदों पहुंचती है और उन्हें सफीदों के साहनपुर मोड़ पर उतार दिया जाता है। साहनपुर मोड़ से कालेज की दूरी करीब तीन किलोमीटर है, जबकि इस बस को छात्राओं को कालेज के बाहर उतारने के लिए कहा गया है। वे किसी तरह से तीन किलोमीटर की दूरी तय करके कालेज पहुंचती है और वहां उनके कई विषयों की कक्षाएं खत्म हो चुकी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
छात्राएं देर सायं पहुंचती है घर
छात्राओं ने कहा कि वे अल सुबह घर से निकलती हैं और देर सायं तक घर पहुंचती हैं। देरी से पहुंचने के कारण उनके परिजनों को कई प्रकार की चिंताएं सताती हैं। बस केवल लड़कियों के लिए लगी हुई है लेकिन रास्ते में शरारती किस्म के युवक भी बस में चढ़ जाते हैं, जो गंदी भाषा का प्रयोग करके आपस में लड़ाई-झगड़ा करके उन्हें परेशान करते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस रूट के लिए दो बार बस सेवा शुरू की गई थी, लेकिन वह बंद हो गई थी और अब तीसरी बार भी यह सेवा बंद होने के कागार पर है। इस बारे में वे कालेज प्राचार्य व प्रशासन को बता चुकी हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस बस को समय पर व सुचारू तरीके से चलवाया जाए, ताकि उन्हें पैदल तीन किलोमीटर दूर नहीं चलना पड़े और नहीं ही उनकी पढ़ाई प्रभावित हो।

बाक्स:
बदला जाएगा समय
इस मामले में रोडवेज के सफीदों डीआई महेंद्र सिंह का कहना है कि उनको यह बस सफीदों से आठ बजे चलाने के आदेश थे। अगर इस संबंध में कोई दिक्कत आ रही है तो इस बस को साढ़े सात बजे चलाना शुरू कर दिया जाएगा। क्षेत्र की बेटियों को रोडवेज की ओर से कोई भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। भविष्य में छात्राओं को कालेज के नजदीक ही छोड़ने के लिए चालकों को बोल दिया जाएगा।

फोटो नंबर 20जेएनडी25: सफीदों में पत्रकारों को जानकारी देती हुई छात्राएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed