{"_id":"5a3419554f1c1b4e718b9533","slug":"91513363797-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग दो जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग दो जनवरी को
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेयरमैन की कुसी के लिए वोटिंग 2 को
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नरवाना नगर परिषद् के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर दो जनवरी को वोटिंग कराई जाएगी। जिसकी नगर परिषद् के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वोटिंग दो जनवरी को सुबह 11 बजे एसडीएम डॉ. किरण सिंह की अध्यक्षता में करवाई जाएगी।
गौरतलब है कि 11 दिसंबर को नगर परिषद् नरवाना के 23 में से 16 पार्षदों ने एकत्रित होकर डीसी को चेयरमैन सुरेश पप्पू और वाइस चेयरमैन कृष्ण मोर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की गुहार लगाई थी। 16 पार्षदों की मांग पर डीसी ने वोटिंग के लिए दो जनवरी तय की है। वोटिंग की तारीख तय होने की सूचना मिलते ही फिर दोनों पक्षों ने हाथ पांव मारने शुरू कर दिए हैं। एक दर्जन से ज्यादा पार्षदों को पहले ही भूमिगत किया जा चुका है। नरवाना में 23 वार्ड हैं।
नगर परिषद् के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को हटाने के लिए दो तिहाई बहुमत चाहिए जो 16 बनता है। 16 पार्षदों ने शपथ पत्र देकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। सात पार्षद सुरेश पप्पू की हक में खड़े है जिसमें से पांच कांग्रेस के हैं।
विज्ञापन
एसडीएम की अध्यक्षता में कराई जाएगी वोटिंग
नगर परिषद के सचिव आजाद सिंह ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने के लिए दो जनवरी तय की गई है जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। वोटिंग एसडीएम डॉ. किरण सिंह की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे करवाई जाएगी।
चेयरमैन की कुर्सी बचाने में मिलेगी सफलता
कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं वार्ड 16 के पार्षद कैलाश सिंगला ने दावा किया कि नप के चेयरमैन सुरेश पप्पू और वाइस चेयरमैन कृष्ण मोर की कुर्सी को कोई खतरा नहीं है। कुर्सी बचाने के पर्याप्त पार्षद उनके पास है।
नहीं बचेगी कुर्सी
वार्ड 17 के पार्षद दिनेश गर्ग ने बताया कि अब 16 पार्षद एकजुट है और सुरेश पप्पू को हटाकर दम लेंगे। उन्होंने कहा कि सुरेश पप्पू की शहर के विकास में कोई रुचि नहीं है। भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रहे है। शहर के किसी भी वार्ड में कोई गली, नाली और स्ट्रीट लगवाने का काम नहीं किया। सर्दी के मौसम में पूरा शहर अंधेरे में डूबा है।