फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कोच न सुविधाएं, सपने ओलंपिक में गोल्ड के

कोच न सुविधाएं, सपने ओलंपिक में गोल्ड के

Sun, 09 Jul 2017 12:33 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
कोच न सुविधाएं, सपने ओलंपिक में गोल्ड के

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अलेवा। अलेवा गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण खेल का अभ्यास करने वाले पहलवानों ने शनिवार को खेल विभाग के साथ-साथ जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया । पहलवानों का नेतृत्व कर रहे अलेवा निवासी पहलवान सतीश कुमार ने बताया कि खेल स्टेडियम मे अलेवा गांव के अलावा विभिन्न हसनपुर, खांडा, गोंहिया, बिघाना, कटवाल एमोहम्मद खेडा पोपड़ा, गंगाटेडी, मांडी आदि गांव के बच्चे विभिन्न खेलों का अभ्यास करने आते हैं। सरकार खिलाड़ियों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। वर्ष 2009 मे कांग्रेस सरकार में वित्त, आबकारी एवं कराधान मंत्री रहे बीरेंद्र सिंह ने स्टेडियम का उद्घाटन किया था।
स्टेडियम को हरियाणा राज्य कृषि विपणन मंडल ने बनवाया है। स्टेडियम में सुविधाएं न के बराबर हैं। स्टेडियम न तो कोच हैं, न ही पूरा स्टाफ। इससे खिलाड़ियों को काफी नुकसान हो रहा है। वह समय पर स्टेडियम में अभ्यास भी नहीं कर पाते, जिस कारण बड़े-बड़े टूर्नामेंट खेल से वंचित रह जाते है। पहलवानों ने जिला प्रशासन व सरकार से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द खेल स्टेडियम सभी प्रकार कि सुविधाओं से जोड़ा जाए, ताकि स्टेडियम में अभ्यास करने आ रहे पहलवानों को अच्छी तैयारी करने का मौका मिले।
विज्ञापन


नहीं हैं सुविधाएं
स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। इस कारण समय पर अभ्यास नहीं हो पाता और बड़े-बड़े टूर्नामेंट खेलने से वंचित रहना पड़ रहा है। स्टेडियम की समस्याओं को लेकर कई बार खेल विभाग के आला अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया। -विक्रम, पहलवान।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राउंड में नहीं सफाई व्यवस्था
स्टेडियम में किसी प्रकार की कोई सफाई व्यवस्था नहीं है। न कोच और न ही सफाई कर्मचारी। ग्राउंड की सफाई भी गांव के खिलाड़ी ही पैसे इकट्ठे कर खुद करते हैं। स्टेडियम में कोच का नहीं होना बड़ी परेशानी का विषय है। हमारी प्रशासन से मांग है, जल्द से जल्द स्टेडियम सुविधाएं मुहैया करवाई जाए। -अनिल, पहलवान।

सुधरेंगे जल्द हालात
स्टेडियम में सुविधाओं का अभाव है, लेकिन पंचायत की तरफ से खेल विभाग को अवगत कराया जा चुका है। स्टेडियम में पानी की टंकी रखवाने का काम शुरू किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों की प्यास बुझ सके। खिलाड़ियों की जल्द ही समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा। -रणधीर सिंह, सरपंच अलेवा।


स्टेडियम का करेंगेे दौरा
स्टेडियम में किसी प्रकार की कोई कमी है, तो स्टेडियम का दौरा कर कमियों को दूर किया जाएगा। स्टेडियम में कोच नहीं होने की बात सामने आ रही है। अलेवा के स्टेडियम में दौरा कर सभी चीजों को बारीकी से जांचा जाएगा। खिलाड़ियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -विनोद बाला, खेल अधिकारी जींद।
कोच न सुविधाएं, सपने ओलंपिक में गोल्ड के
राजीव गांधी स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं न होने पर खिलाड़ियों ने की नारेबाजी
खेल विभाग के अधिकारी बोले जल्द होगा स्टेडियम का दौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed