{"_id":"594ffc774f1c1b9d448b4611","slug":"91498414199-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रही बिजली, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रही बिजली, लोग परेशान
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
पानीपत से आने वाली थर्मल लाइन में तकनीकी खराबी के कारण दोपहर डेढ़ बजे से लेकर साढ़े चार बजे तब बिजली सप्लाई बाधित रही। गर्मी के बीच बिजली कटने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर करीब डेढ़ बजे बिजली कटौती हुई। लोगों को लगा कि कुछ देर में आ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं होने पर बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर फोन की घंटी बजनी शुरू हुई। यहां लोगों को पता चला कि पानी से ही लाइन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई है। इसके कारण जिले भर मेें बिजली व्यवस्था बाधित है। लोग गर्मी से निजात पाने के लिए गलियों में घूमते नजर आए। दोपहर बाद साढ़े चार बजे बिजली व्यवस्था बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
हॉट लाइन भी रही बंद
पूरे जिले की बिजली बंद होने का असर हॉट लाइन पर भी रहा। अस्पताल से लेकर अन्य सरकारी कार्यालय और डीसी कॉलोनी तक में बिजली कट लगे।
तीन घंटे जिले भर में बंद रही बिजली