{"_id":"6a4bf4c4743804f99e05845f","slug":"9-people-were-charged-with-stealing-42-kanals-of-land-for-rs-94-million-jind-news-c-199-1-sroh1006-156275-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 42 कनाल जमीन का सौदा कर हड़पे 94 लाख रुपये, नौ लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 42 कनाल जमीन का सौदा कर हड़पे 94 लाख रुपये, नौ लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन
जींद। जिले के गांव जैजैवंती में जमीन का सौदा कर कपिल देव से 94 लाख रुपये हड़प लिए। जुलाना थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित ने जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया।
एफआईआर के अनुसार, भंभेवा निवासी कपिल देव ने बताया कि उन्होंने जैजैवंती निवासी कर्ण से 42 कनाल जमीन का 94 लाख रुपये में सौदा किया था। आरोप है कि पूरी राशि लेने के बावजूद कर्ण ने जमीन उनके नाम नहीं करवाई।
शिकायत में कपिल देव ने आरोप लगाया कि इस मामले में शादीपुर निवासी दीपेंद्र, शाहपुर निवासी कुलबीर, मांडोखेड़ी निवासी सोमबीर, ईंटलकलां निवासी मेहताब, शामलो निवासी सुखविंद्र और नवीन, निर्जन निवासी प्रदीप व कर्ण के फूफा की भी मिलीभगत है।
विज्ञापन
आरोप है कि छह फरवरी 2025 को आरोपियों ने उनसे तीन लाख रुपये चेक के माध्यम से लिए। इसके बाद चेक और अन्य माध्यमों से कुल 94 लाख रुपये और ले लिए। इनमें कर्ण के नाम यस बैंक के दो ऋण खातों को बंद कराने के लिए दिए गए पांच लाख दो हजार 500 रुपये भी शामिल हैं।
लोन चुकाने के दौरान बैंक में कर्ण से खाता बंद कराने के लिए फॉर्म पर हस्ताक्षर करवाए गए थे लेकिन एक घंटे बाद उसने खाते से पूरी राशि निकाल ली। उन्होंने बैंक के एक कर्मचारी पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, जब जमीन की रजिस्ट्री के लिए आवेदन किया गया तो तहसील कार्यालय जुलाना की ओर से बैंक को लोन क्लियरेंस के संबंध में ई-मेल भेजा गया लेकिन जवाब नहीं मिला।
बाद में आरोपियों से बयाने के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने को कहा गया तो वे टालमटोल करते रहे। इसी दौरान उन्हें धोखाधड़ी की आशंका हुई। अब रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
जांच अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और राशि हड़पने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।