फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   86 students gave NDA level-one exam

86 विद्यार्थियों ने दी एनडीए लेवल-एक की परीक्षा

Sun, 16 Oct 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
86 students gave NDA level-one exam
एनडीए लेवल एक की परीक्षा देते विद्यार्थी। विज्ञप्ति। - फोटो : Jind
जींद। एनडीए लेवल एक की परीक्षा शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। इसके दोनों सत्र में 86 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पहले सत्र की परीक्षा सुबह 11 से एक बजे तक हुई, जिसमें 66 विद्यार्थी शामिल रहे। वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से लेकर चार बजे तक हुई। जिसमें 20 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ आनंद सहारण ने बताया कि परीक्षार्थी को अपना पहचान पत्र या आधार कार्ड दिखाकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। लेवल 1 की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। जल्द ही लेवल दो की परीक्षा का साक्षात्कार होगा। उन्होंने बताया कि अब सभी पर्यवेक्षक भरी हुई ओएमआर शीट, हस्ताक्षर सीट व ओएमआर शीट के शील्ड पैकेट 17 अक्तूबर को शिक्षा सदन पंचकूला में जमा करवाएंगे। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी नवीन नारा ने बताया कि सुपर एनडीए के लिए 100 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें 75 लड़कें और 25 लड़कियों को एनडीए के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। लेवल एक की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों का फील्ड में जिला स्तर पर साक्षात्कार और एप्टीट्यूड टेस्ट लिया जाएगा। दोनों लेवल पास वाले विद्यार्थियों को चंडीगढ़ में कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed