फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   83 thousand rupees in the name of selling bullet bikes by making fake Facebook ID

फर्जी नाम से फेसबुक आईडी बनाकर बुलेट बाइक बेचने के नाम पर ठगे 83 हजार रुपये

Sat, 19 Sep 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
83 thousand rupees in the name of selling bullet bikes by making fake Facebook ID
फर्जी नाम से फेसबुक आईडी बनाकर बुलेट बाइक बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से साढ़े 83 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। उचाना थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव काकड़ौद निवासी करनैल ने उचाना थाना पुलिस को 17 सितंबर को दी शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति ने फेसबुक पर बुलेट बाइक बेचे जाने की पोस्ट डाली हुई थी। उसके आधार पर उसने बुलेट बेचने वाले व्यक्ति से संपर्क साधा। बुलेट की कीमत तय होने के बाद उसका सौदा कर लिया गया। कीमत 83 हजार 350 रुपये में तय हुई। बुलेट बेचने वाले व्यक्ति ने खाता नंबर देकर राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करने के लिए कहा। इस पर उसने राशि का भुगतान कर दिया। राशि गांव रामसरा फतेहाबाद निवासी कर्णसिंह के खाते में ट्रांसफर की गई। बावजूद इसके उसे सौदा हुआ बुलेट बाइक नहीं दिया गया। जब उसने राशि वापस मांगी तो उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। जिस नाम से फेसबुक आईडी बनाई गई थी, वह फर्जी पाई गई। उचाना थाना पुलिस ने करनैल की शिकायत पर रामसरा निवासी कर्णसिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed