{"_id":"61759e7e53c28a36b742d578","slug":"83-samples-tested-in-civil-hospital-23-dengue-patients-found-jind-news-rtk6279941162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में 83 सैंपल की जांच, 23 डेंगू के मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में 83 सैंपल की जांच, 23 डेंगू के मरीज मिले
विज्ञापन
घरों के बाहर रखे कूलर की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। जिले में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल से तीसरे दिन डेंगू की रिपोर्ट जारी की जाती है। उसी दिन जींद में काफी मात्रा में केस आते हैं। रविवार को नागरिक अस्पताल की तरफ से 83 लोगों की जांच रिपोर्ट जारी की गई। इनमें से 23 डेंगू के मरीज मिले हैं। जिले में अब तक डेंगू के 157 मामले सामने आ चुके हैं।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तीर्थ बागड़ी ने बताया कि रविवार को आश्रम बस्ती निवासी 31 वर्षीय युवक, रामबीर कॉलेनी निवासी 28 वर्षीय महिला, कृष्णा कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय महिला, रायचंदवाला गांव निवासी 35 वर्षीय महिला, भूपेंद्र नगर निवासी 20 वर्षीय युवती, गांधी नगर निवासी 35 वर्षीय युवक, सेक्टर-8 निवासी 16 वर्षीय युवक, श्याम नगर निवासी 14 वर्षीय किशोर, पुराना बिजली घर निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति, कबीर धर्मशाला के पास 55 वर्षीय महिला, शिव कॉलोनी निवासी 61 वर्षीय व्यक्ति, रघु नगर निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, रूप नगर निवासी 14 वर्षीय किशोर, रामबीर कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय महिला, अर्बन इस्टेट निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति, स्कीम नंबर 19 निवासी 25 वर्षीय महिला, बुढ़ाखेड़ा निवासी 27 वर्षीय युवक, डिफेंस कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला, गोहियां निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, नगूरां निवासी 58 वर्षीय महिला, डाहौला निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति, न्यू कृष्णा कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय युवती, पटेल नगर निवासी 78 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा अपने घरों में किसी भी सूरत में पानी कहीं पर भी खड़ा नहीं होने दें। दिन हो या रात पूरी बाजू के कपड़े पहनें। इससे डेंगू के मच्छरों से बचा जा सकता है।
सिविल सर्जन जेएस पूनिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है, ताकि डेंगू पर कंट्रोल किया जा सके। लोगों को सावधानी की जरूरत है। हमें दिन व रात के समय पूरी बाजू के कपड़े व पैरों में जुराब पहननी चाहिए। हमें मच्छरदानी का भी प्रयोग किया जा सकता है। घर में किसी भी जगह पानी को खड़ा नहीं होने दें।