{"_id":"68696d9271bb98d53c004d35","slug":"83-people-got-their-health-checkup-done-in-the-free-checkup-camp-jind-news-c-199-1-jnd1002-137330-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: निशुल्क जांच शिविर में 83 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: निशुल्क जांच शिविर में 83 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच
Sat, 05 Jul 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
05जेएनडी05-गोहाना रोड स्थित सैनिक वाटिका में स्वास्थ्य की जांच करते हुए टीम। स्रोत स्वयं
जींद। गोहाना रोड स्थित सैनिक वाटिका में निशुल्क हार्ट जांच शिविर और सैनिक सभा का आयोजन किया गया। कैंप में 83 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। नोएडा के प्रसिद्ध मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मुमुक्षु आर्य की टीम ने विशेषज्ञ और लैब सेवाएं प्रदान की।
कर्नल डीके भारद्वाज ने बताया कि इसी के साथ पूर्व सैनिकों और परिवारजनों की मासिक सभा भी हुई, जिसमें सीएसडी कैंटीन, ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, सैनिक बोर्ड, पेंशन संबंधी दिक्कतें व अन्य विभिन्न मामलों के समाधान को लेकर विचार विमर्श हुआ। पूर्व सैनिकों और उनके परिवार जनों के लिए रोजगार प्लेसमेंट बारे जानकारी साझा की गई।
पूर्व सैनिक प्रतिनिधियों की हिसार कैंट में सैन्य अधिकारियों के साथ पूर्व सैनिक वेलफेयर मसलों बारे 16 जून को हुई बैठक का ब्यौरा भी साझा किया गया।