{"_id":"626d83d0cf103d443c7d6cc8","slug":"83-applications-for-admission-in-private-schools-jind-news-rtk64535687","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आए 83 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आए 83 आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे जरूरतमंद विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में दाखिला दिलवाने के लिए योजना शुरू की है। इसके अंतर्गत निजी स्कूलों की सहमति से जिन अभिभावकों की वार्षिक सत्यापित आय परिवार पहचान पत्र अनुसार 1.80 लाख रुपये या इससे कम है। उन छात्रों के दाखिले दूसरी से 12वीं कक्षा तक निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कराए जाने हैं। इस संबंध में इच्छुक विद्यालयों के पंजीकरण के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं।
इसके तहत शुक्रवार 30 अप्रैल तक केवल 83 स्कूलों ने ही आवेदन किया है, जबकि जिले भर में लगभग 400 निजी स्कूल हैं। ऐसे में निजी स्कूल जरूरतमंद विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। विभाग द्वारा दूसरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थी से प्रति छात्र 700 रुपये, कक्षा छठी से आठवीं तक प्रति छात्र 900 रुपये तथा कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक प्रति छात्र 1100 रुपये मासिक फीस या फार्म छह में घोषित शुल्क राशि जो भी कम होगी, वह विद्यालयों को अदा की जाएगी। इसके बाद दाखिले के लिए शेड्यूल जारी किया जा सकता है। वहीं पहले नियम 134ए में सभी स्कूलों को दूसरी से 12वीं कक्षा तक दस प्रतिशत सीटें आरक्षित रखनी होती थी। अब जो योजना शुरू की गई है, उसके अंतर्गत इच्छुक स्कूलों से आवेदन मांगे गए हैं। सभी स्कूल विद्यार्थियों को दाखिला देने के लिए बाध्य नहीं होंगे।
शेड्यूल बढ़ने की संभावना
जरूरतमंद विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में दाखिला दिलवाने के लिए योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत निजी स्कूलों की सहमति से दूसरी से 12वीं कक्षा में विद्यार्थियों को दाखिले दिए जाएंगे। इस संबंध में इच्छुक विद्यालय 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। शनिवार रात 12 बजे तक पोर्टल पर इच्छुक स्कूल आवेदन कर सकते हैं। अभी शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। स्कूलों के आवेदन करने की तारीख बढ़ने की संभावना है।-सुशील कुमार जैन खंड शिक्षा अधिकारी जींद।