{"_id":"5cc7445fbdec2207167ec22d","slug":"81556563039-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते में 15 लाख आ गए हैं तो भाजपा को, नहीं तो कांग्रेस को देना वोट : भूपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते में 15 लाख आ गए हैं तो भाजपा को, नहीं तो कांग्रेस को देना वोट : भूपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को जींद क्षेत्र के 34 गांवों में रोड शो किया। उन्होंने कंडेला गांव से अभियान शुरू किया और शहर के टाउन हॉल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि यदि उनके बैंक खाते में 15 लाख रुपये आ गए हैं तो भाजपा को वोट दे देना, नहीं तो कांग्रेस को वोट देना।
उन्होंने कहा कि भाजपा भी फर्जी है और उसका राष्ट्रवाद भी फर्जी है। कोई भी सैनिक किसी व्यक्ति विशेष के लिए शहादत नहीं देता, बल्कि पूरे देश के लिए शहादत देता है। अधिकांश सैनिक साधारण परिवारों से सेना में भर्ती होते हैं, जो देश के लिए अपनी जान न्योछावर करते हैं। भाजपा नेताओं का यह कहना कि यह मोदी की सेना है तो यह पूरी तरह से सैनिकों का अपमान है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस की आंधी चल रही है और पार्टी अपने बूते पर 10 की 10 सीट जीतेगी। इस मौके पर पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा, रामभज लोधर, बलजीत रेढू, प्रदीप गिल, ऋषिपाल, प्रमोद सहवाग, जगबीर ढिगाना, डॉ. वीना देशवाल, सतपाल ढांडा, राजबीर कटारिया, प्रकाश बोहतवाला, अंशुल सिंगला मौजूद रहे।
सांड़ की समाधि पर टेका माथा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को अपना जींद दौरान शुरू करने से पहले कंडेला गांव में सांड़ की समाधि और गांव स्थित प्रसिद्ध मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि 2001 में कंडेला गांव में किसान आंदोलन के दौरान सांड़ ने पुलिस फायरिंग के दौरान किसानों की जान बचाई थी।