फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मुआवजा नहीं मिला तो 11 गांवों के किसान करेंगे लोकसभा चुनावों का बहिष्कार

मुआवजा नहीं मिला तो 11 गांवों के किसान करेंगे लोकसभा चुनावों का बहिष्कार

Sat, 23 Mar 2019 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
मुआवजा नहीं मिला तो 11 गांवों के किसान करेंगे लोकसभा चुनावों का बहिष्कार
मुआवजा नहीं मिलने पर ग्यारह गांव के किसान चुनाव का करेंगे बहिष्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। जींद-रोहतक रोड फोर लेन परियोजना में अधिगृहित की गई जमीन जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलने पर शनिवार को 11 गांवों के किसानों ने मीटिंग की। किसानों ने कहा कि यदि उन्हें जल्द ही मुआवजा नहीं मिला तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दस माह पहले कुछ नेताओं ने आश्वासन दिया था कि एक माह में मुआवजा मिल जाएगा, लेकिन अभी तक नहीं मिला है।

शनिवार को कृष्ण ढांडा की अध्यक्षता में किलाजफरगढ़, जुलाना, बुढ़ाखेड़ा, किनाना, गोसाईं खेड़ा, गतौली, जैजैवंती, पोली, शादीपुर, ब्राह्मणवास, करसोला सहित 11 गांवों के किसानों ने मीटिंग की। कृष्ण ढांडा ने कहा कि 11 गांवों के करीब 150 किसानों की 100 एकड़ जमीन का जींद-रोहतक रोड को फोरलेन करने के लिए 2012 में अधिग्रहण किया गया था। इसका मुआवजा कम मिलने पर दस माह पहले आंदोलन शुरू किया गया, लेकिन कई नेताओं ने आश्वासन देकर आंदोलन को समाप्त करवा दिया था। उस समय आश्वासन दिया गया था कि एक माह में मुआवजा दिया जाएगा, लेकिन 10 माह का समय बीतने के बाद भी उनकी सुध नहीं ली गई। इस दौरान किसान ओमप्रकाश लाठर ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द मुआवजा नहीं दिया तो फिर से आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर सतबीर, कर्ण सिंह, कन्या गुरुकुल के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश लाठर, कुलदीप ढांडा, सूरजभान, महताब, परमेंद्र, राज और ईश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed