{"_id":"5bbf9dbbbdec224ff544921c","slug":"81539284411-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव : राजयकी कॉलेज ने जारी किया चुनाव का शैड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव : राजयकी कॉलेज ने जारी किया चुनाव का शैड्यूल
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र संघ चुनाव : राजकीय कॉलेज ने जारी किया चुनाव का शेड्यूल
जींद। 22 साल बाद प्रदेश में हो रहे छात्र संघ चुनाव के लिए शेड्यूल जारी हो गया है। राजकीय कॉलेज ने चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि छात्र चुनाव का विरोध कर रहे हैं, लेकिन शुक्रवार को होने वाले नामांकन के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। हालांकि एसएफआई, एनएसयूआई व इनसो जैसे छात्र संगठन चुनाव में भाग लेने से साफ मना कर चुके हैं। वहीं एबीवीपी का कहना है कि उनकी तैयारी पूरी है और क्लास रिप्रेजेंटेटिव के लिए सभी नाम तय कर लिए गए हैं।
गौरतलब है कि सरकार द्वारा तीन दिन पहले ही चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके अनुसार 12 अक्तूबर को क्लास रिप्रेजेंटेटिव के लिए सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक नामांकन किए जा सकेंगे। उसी दिन दोपहर बाद तीन बजे तक नामांकन पत्रों की छंटाई का काम किया जाएगा। दोपहर बाद चार बजे अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 13 अक्तूबर को उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 16 अक्तूबर को दोपहर एक बजे तक प्रचार किया जा सकेगा और 17 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक कक्षा प्रतिनिधि का चुनाव होगा। दो बजे तक चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। 17 अक्तूबर को ही दोपहर ढाई बजे से 03.30 बजे तक पदाधिकारियों के लिए नामांकन होगा। दोपहर बाद तीन बजे से सवा तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी और चार बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। शाम साढ़े पांच बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
जिले के 11 कालेज व एक विश्वविद्यालय में होगा चुनाव
जिला में 11 कॉलेज व एक विश्वविद्यालय में चुनाव होगा। इसमें करीब 25 हजार विद्यार्थी अपने मत से कक्षा प्रतिनिधियों का फैसला करेंगे। इसके बाद पदाधिकारियों का चुनाव होगा। कई छात्र संगठन अप्रत्यक्ष चुनाव का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्ण रूप से रहेगा बहिष्कार
प्रदेश स्तर पर बनी संयुक्त संघर्ष समिति का फैसला है कि अप्रत्यक्ष छात्र संघ चुनाव में भाग नहीं लिया जाएगा। इसमें दर्जन भर छात्र संगठन शामिल हैं। ऐसे में एसएफआई चुनाव में भाग नहीं लेगी।
-राकेश, जिला सचिव, एसएफआई।
सिर्फ खानापूर्ति कर रही है सरकार
चुनाव के नाम पर सरकार सिर्फ खाना पूर्ति कर रही है। ऐसे में चुनाव का कोई मतलब नहीं है। छात्र संघ के चुनाव प्रत्यक्ष तरीके से होने चाहिए। नहीं तो इसका विरोध रहेगा।
-संदीप नैन, प्रभारी इनसो।
अपने लोगों के लिए चुनाव करवा रही है सरकार
सरकार सिर्फ अपने लोगों को सैट करने के लिए चुनाव करवा रही है। इस प्रकार से चुनाव का कोई अर्थ नहीं है। ऐसे में सभी छात्र संगठनों ने इसका विरोध किया है। एनएसयूआई भी विरोध में रहेगी।
-आकाश ढांडा, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई।
तैयारी पूरी, होगा चुनाव
जो लोग विरोध कर रहे हैं, उनका पता नहीं, लेकिन एबीवीपी चुनाव में हिस्सा लेगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। सभी कक्षा प्रतिनिधियों के उम्मीदवारों के नाम तय हैं। इसके बाद पदाधिकारियों के लिए भी तैयारी कर ली गई है।
-मनजीत ईगराह, प्रधान राजकीय कॉलेज, एबीवीपी।