{"_id":"5bbf9cdebdec2250503d053f","slug":"81539284190-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरछोटूराम किसी एक जाति के नहीं, सभी जातियों के, पीएमओ ऑफिस से टाइपिंग में हुई गलती : कैप्टन भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरछोटूराम किसी एक जाति के नहीं, सभी जातियों के, पीएमओ ऑफिस से टाइपिंग में हुई गलती : कैप्टन भूपेंद्र
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर छोटूराम सभी जातियों के, पीएमओ ऑफिस से टाइपिंग में हुई गलती : कैप्टन अमरेंद्र
प्रधानमंत्री ने सर छोटूराम का कद घटाकर जातीय द्वेष को दिया बढ़ावा : दीपेंद्र हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पीएमओ ऑफिस द्वारा ट्वीट कर सर छोटूराम को जाटों का मसीहा बताने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पीएमओ ऑफिस ने यह ट्वीट हटा लिया है। वीरवार को यहां सीएम के ओएसडी कैप्टन अमरेंद्र ने इसे टाइपिंग में गलती बताया। उन्होंने कहा कि यह सब टाइप करते समय हुई एक गलती का नतीजा है। महापुरुष किसी एक जाति के नहीं, बल्कि पूरे देश के होते हैं। इस पर पलटवार करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पीएम ने सर छोटूराम का कद घटाने का काम किया है। सर छोटूराम पूरे देश के नेता हैं। वह किसी एक समाज, एक जाति के न होकर सभी के मसीहा थे।
यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे मुख्यमंत्री के ओएसडी कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने कहा कि ट्वीट करते समय टाइपिंग में गलती हो गई और चौधरी छोटूराम को जाटों का मसीहा लिखा गया, जबकि पीएमओ ऑफिस पूरे देश के मसीहा लिखना चाहता था। इससे ज्यादा इसमें कुछ नहीं है। जींद में उपचुनाव के बारे में कैप्टन ने कहा कि जींद में उपचुनाव समय पर होगा। छह महीने के अंदर उपचुनाव करवाना जरूरी है। इसमें अभी समय है। विपक्ष द्वारा भाजपा की संभावित हार को देखते हुए उपचुनाव टालने के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि जींद में जब भी उपचुनाव होगा, इसमें भाजपा ही जीतेगी। जींद में हो रहे विकास कार्य उपचुनाव में भाजपा की जीत पर मोहर लगवाएंगे। पिछले दस साल में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक भी कार्य नहीं किया, जबकि पिछले चार वर्ष में भाजपा ने जींद की तस्वीर बदल दी है।
जींद में स्वास्थ्य सेवाओं पर किए गए सवाल पर कैप्टन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर जिले में मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा की है। इसके बाद प्रदेश के नागरिक अस्पतालों में चिकित्सकों की कोई कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
इसके विपरीत यहां प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कर्मवीर सैनी के भतीजे की शादी में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पीएमओ ने ट्वीट करके सर छोटूराम के कद को घटाने का काम किया है। महापुरुष किसी एक जाति के न होकर पूरे देश के होते हैं। भाजपा जातिवाद की राजनीति कर रही है। दीनबंधु सर छोटूराम ने सभी जातियों के विकास के लिए कार्य किए हैं। इसलिए उनको एक जाति तक सीमित रखना उनके कद को घटाने की बात है। हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके गृह जिले रोहतक में आए, इसलिए वे उनका आभार प्रकट करते हैं, लेकिन बिना कोई खास घोषणा किए उनका वापस जाना निराशाजनक है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तीन-चार बार रोहतक जिले में आ चुके हैं, लेकिन हरियाणा के लिए कोई भी घोषणा नहीं करना यहां के लोगों का अपमान है। भाजपा केवल झूठे सब्जबाग दिखा सकती है, जबकि धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहे।