{"_id":"5b37d00a4f1c1bf67a8b7f9f","slug":"81530384394-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह साल पहले प्रेम विवाह रचाने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह साल पहले प्रेम विवाह रचाने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव अमरहेड़ी में अपने ही गांव के एक युवक के साथ छह साल पहले अंतर जातीय प्रेम विवाह रचाने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
अमरहेड़ी निवासी 24 वर्षीय शगुन ने वर्ष 2012 में अपने ही गांव के 28 वर्षीय मनोज के साथ अंतर जातीय प्रेम विवाह किया था। उसके बाद से वह शहर के राजनगर में रह रहे थे। मनोज ने बताया कि शगुन को शनिवार को अचानक सीने में दर्द हो गया और उसको पटियाला चौक स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। दोपहर बाद शगुन को नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मौत के बाद उसका पति मनोज शव का बिना पोस्टमार्टम करवाए ही लेकर जाने लगा, लेकिन अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को देने से मना कर दिया और पटियाला चौक चौकी पुलिस को सूचित किया। बाद में मामले का पता चलने पर डीएसपी रामभज भी अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस ने मृतका के मायका पक्ष को इसके बारे में जानकारी दी। जहां पर मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि शगुन को उसके ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इस बारे में एक-दो बार पंचायत भी हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। मृतका कई बार अपने भाई को फोन पर उसके साथ होने वाली प्रताड़ना का जिक्र भी करती थी। उसके पिता ने कहा कि जब दहेज की डिमांड पूरी नहीं हुई तो आरोपियों ने साजिश रचकर उसकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति मनोज, ससुर प्रताप, चाचा ससुर हवासिंह व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा
डीएसपी रामभज ने बताया कि मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।