{"_id":"5ab15b904f1c1ba6768b6a33","slug":"81521572752-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैकर ने महिला टीचर के खाते में गलती से डाले 10 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैकर ने महिला टीचर के खाते में गलती से डाले 10 हजार
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। चार दिन पहले ओटीपी पता कर महिला शिक्षक के खाते से 25 हजार रुपये निकल जाने के बाद अब महिला शिक्षक के बैंक खाते में दस हजार रुपये वापस आ गए हैं। पेटीएम के माध्यम से 9865 रुपये की राशि महिला शिक्षक के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है। ऐसे में अब पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। वहीं पुलिस ने बैंक खाते को होल्ड करवा दिया है, ताकि इसमें कोई लेन-देन नहीं हो सके।
गौरतलब है कि 18 मार्च को मेहरड़ा गांव निवासी महिला टीचर के खाते से मोबाइल का ओटीपी जानकार खाते से 25 हजार रुपये निकाले गए थे। जिस पर महिला ने पुलिस को इसकी शिकायत की थी। हैकर ने खाते से पेटीएम का प्रयोग करते हुए किसी अन्य के खाते से 9865 रुपये निकाल कर महिला टीचर के खाते में डाल दिए। जैसे ही महिला के खाते की जानकारी लेने बैंक पहुंची पुलिस ने देखा कि उसके खाते में 9865 रुपये जमा किए गए हैं। पुलिस ने महिला के खाते को होल्ड करवा दिया ताकि आगे हैकर इस खाते से पैसे न निकाल पाए।
महिला टीचर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उससे किसी ने मोबाइल से पासवर्ड जानकार खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की हुई थी। बैंक से भी खाते की डिटेल मांगी गई थी। पुलिस को जांच में पता चला कि हैकर ने उस महिला के खाते में 9865 रुपये जमा किए हैं। पुलिस ने उसके खाते को सील करवा दिया ताकि कोई भी उसके खाते से पैसे ना निकाल सके। पुलिस जांच में जुटी हुई है जल्द ही हैकर को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह, थाना प्रभारी जुलाना।