{"_id":"5a4a80aa4f1c1b8d698c4ef3","slug":"81514832042-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों पर खेत में पानी लगाने गए दो किसानों की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग स्थानों पर खेत में पानी लगाने गए दो किसानों की संदिग्ध मौत
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिले में अलग-अलग स्थानों पर खेतों में पानी लगाने गए दो किसानों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों किसानों की मौत ठंड के कारण हुई है। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों मृतक किसानों के शवों का सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
गांव पिल्लूखेड़ा निवासी सतीश (45) और बराड़ खेड़ा निवासी रामकरण (50) रविवार रात को अपने-अपने खेतों में पानी लगाने गए थे। सोमवार सुबह देर तक दोनों घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने जब खेतों में जाकर देखा तो वे बेसुध पड़े हुए थे और उनकी नब्ज चल रही थी। दोनों किसानों के परिजनों द्वारा उन्हें सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक रामकरण के चचेरे भाई महाबीर ने बताया कि वह सुबह चाय लेकर खेत में पहुंचा था। रामकरण खेत में बेसुध पड़ा था और उसका शरीर अक्कड़ा हुआ था। सामान्य अस्पताल पहुंचाए जाने पर उसकी मौत हो गई। मृतक सतीश के पिता प्रेम ने बताया कि रात को सतीश ट्यूबवेल से गेहूं में पानी लगा रहा था। सुबह खेत में पहुंचे तो सतीश बेसुध पाया गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। दोनों किसानों के परिजनों का कहना था कि ठंड के कारण उनकी मौत हुई है।