{"_id":"5a3576774f1c1b74698c2306","slug":"81513453175-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा प्लाटों में आरक्षित कोटे का दोहरा लाभ लेने पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा प्लाटों में आरक्षित कोटे का दोहरा लाभ लेने पर मामला दर्ज
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा के प्लाटों में आरक्षित कोटे का दोहरा लाभ लेने पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। हुडा के निकाले गए प्लाटों में आरक्षित कोटे के तहत गलत शपथ पत्र देकर दोहरा लाभ लेने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हुडा एस्टेट अधिकारी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में पिछले दिनों हुडा ने सेक्टर आठ में प्लाट के लिए आवेदन मांगे थे। जहां पर आरक्षित कोटे के तहत गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी बलबीर सिंह ने आवेदन किया और आर्मी कोर्ट के तहत उसने पहले कोई लाभ नहीं लेने का शपथ पत्र दिया। उसका आरक्षित कोटे के तहत प्लाट भी अलाट हो गया। बाद में जांच के दौरान सामने आया कि इससे पहले भी बलबीर ने आरक्षित कोटे का लाभ लेकर हुडा में प्लाट लिया हुआ है। उसने गलत शपथ देकर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने बलबीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।