फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कंपनी ने भेजा गलत सामान, केस दर्ज

कंपनी ने भेजा गलत सामान, केस दर्ज

Wed, 06 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
कंपनी ने भेजा गलत सामान, केस दर्ज
ऑर्डर में मंगवाया नामी कंपनी का सामान, भेजा चाइनीज, केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
एक प्रसिद्ध कंपनी का कृषि उपकरण भेजने का झांसा देकर चाइनीज माल भेजने पर पुलिस ने कंपनी के मालिक सहित तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिव कालोनी स्थित हरिभूमि एग्रोटेक कंपनी के डायरेक्टर अनिल पंघाल ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि लगभग छह माह पहले रिको इटली कंपनी का सेल्समैन अमित कुमार उनके पास आया और, उसने बताया कि उनकी कंपनी कृषि क्षेत्र के उपकरण बेचने का काम करती है। उनका कार्यालय सहारनपुर यूपी में है। इस दौरान आरोपी ने कंपनी के मालिक गौतम और विक्रम भवन से भी संपर्क करवाया। आरोपियों ने उससे कंपनी की डीलरशिप लेने की बात कही। इस पर वह उसके झांसे में आया और कंपनी ने उसको डीलरशिप के कागजात भी उनको भेज दिए। उसने एक प्रसिद्ध कंपनी के पावर ट्रिलर का कंपनी को आर्डर कर दिया। कंपनी द्वारा भेजे गए पावरट्रिल को जब उसने खोलकर देखा तो उसको रंग करके पुराना भेजा हुआ था और पावरट्रिलर पर चाइनीज कंपनी की मोहर लगी हुई थी। जब उसने पावर ट्रिलर को चलाया तो उसका इंजन ही खराब था। जब उसने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया तो वह गुमराह करने लगे और पावर ट्रिलर को बदलने से मना कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कंपनी के सेल्समैन अमित, कंपनी का मालिक गौतम और विक्रम भवन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed