फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   800 kg ganja was to be supplied in Narwana, Tohana and Hisar.

Jind News: नरवाना, टोहाना और हिसार में सप्लाई होना था 800 किलो गांजा

Thu, 01 Aug 2024 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
800 kg ganja was to be supplied in Narwana, Tohana and Hisar.
31जेएनडी21-पुलिस गिरफ्त में गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद
जींद। सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को नरवाना से सुंदरपुरा रोड पर 800 किलोग्राम गांजे के साथ नशा तस्कर को पकड़ा था। यह नशा तस्कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में छत्तीसगढ़ से धान के कट्टों में गांजा छिपाकर आसानी से पहुंच गया, लेकिन जींद पुलिस की नजरों से नहीं बच सका। आरोपी को नरवाना में पहुंचने से पहले ही काबू कर लिया। नशे की सप्लाई नरवाना, टोहाना और हिसार क्षेत्र में की जानी थी।
विज्ञापन


बुधवार को डीएसपी अमित भाटिया ने प्रेसवार्ता में बताया कि मिर्चपुर जिला हिसार हाल गांव ओडका रायपुर छत्तीसगढ निवासी सोमबीर को आठ क्विंटल गांजा सहित काबू किया था। सोमबीर छतीसगढ़ के रायपुर जिला के ओढ़का गांव में खेती करता है। वह खेती की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी करने का काम करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी सोमबीर द्वारा इस गांजे को जिन लोगों को सप्लाई करने जा रहा था, उनका पता चल गया है और जहां से सोमबीर इतनी मात्रा में गांजा लेकर आया है, वहां पर टीम को भेजकर नशा तस्करों की सप्लाई चेन तोड़ने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे नशा तस्करी के मामले में कृष्ण कुमार को 30 किलोग्राम गांजा के साथ काबू किया है। जिन लोगों को यह गांजा भेजा जाना था, उनको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी ने कहा कि इसी कड़ी में पुलिस ने दस जुलाई से अब तक 11 मामलों में नशा तस्करों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें चूरापोस्त 898 किलोग्राम, गांजा 830 किलोग्राम, चरस 1.38 ग्राम, अफीम छह किलोग्राम और 1680 नशीली अलप्राजोल की टेबलेट बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

नशा तस्कर सोमबीर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 12 दिन के रिमांड पर लिया है।

-अमित भाटिया, डीएसपी, नरवाना।

31जेएनडी21-पुलिस गिरफ्त में गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद

31जेएनडी21-पुलिस गिरफ्त में गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed