फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   80 people got happy cards for 1000 kilometers free travel in roadways bus

Jind News: रोडवेज बस में 1000 किलोमीटर फ्री सफर के लिए 80 को मिले हैप्पी कार्ड

Wed, 24 Apr 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
80 people got happy cards for 1000 kilometers free travel in roadways bus
23जेएनडी16-बस अड्डा पर हैप्पी कार्ड लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद
जींद। प्रदेश सरकार की योजना के तहत रोडवेज डिपो में हैप्पी कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। अब तक 80 कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। अन्य पात्रों को भी मोबाइल पर संदेश भेजे जा रहे हैं, ताकि वह भी अपने कार्ड रोडवेज डिपो में आकर ले जाएं। जींद डिपो में मुख्यालय ने पांच हजार कार्ड भेजे हैं। इस योजना के तहत एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्य हर साल हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह स्मार्ट कार्ड सीधे ई-टिकटिंग प्रणाली से कनेक्ट होंगे। परिचालक को कार्ड दिखाने के बाद पात्र लाभार्थी को जीरो बैलेंस का टिकट जारी किया जाएगा। जिस भी परिवार की आय परिवार पहचान पत्र में एक लाख रुपये से कम है, वह हैप्पी कार्ड के लिए अटल सेवा केंद्र पर जाकर विभाग की साइट पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकता है। जब हैप्पी कार्ड एक्टिवेट होने का मैसेज आएगा तो वह बस स्टैंड परिसर में आकर अपना कार्ड ले सकता है। उपभोक्ता को पंजीकरण करवाते समय दिया गया पंजीयन नंबर साथ लेकर आना होगा। उपभोक्ता को पंजीकरण करवाते समय दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। हैप्पी कार्ड जिस भी व्यक्ति का होगा, उसका आधार कार्ड, फैमिली आईडी, पेन कार्ड आदि दस्तावेज चेक करने के बाद ही रोडवेज कर्मचारी उसे कार्ड देंगे। कार्ड के लिए आवेदक को 50 रुपये शुल्क के रूप में देने होंगे। हैप्पी कार्ड परिवार के प्रत्येक सदस्य का अलग बनेगा।
विज्ञापन


एक लाख से कम आय वाले परिवारों के लिए हैप्पी कार्ड योजना के तहत कार्ड मिलने शुरू हो गए हैं। लाभार्थी के मोबाइल पर हैप्पी कार्ड एक्टिवेट शुरू होने का संदेश आएगा तो वह बस स्टैंड परिसर में आकर अपना कार्ड ले सकता है। -नरोत्तम शर्मा, इंचार्ज, बस अड्डा जींद।

23जेएनडी16-बस अड्डा पर हैप्पी कार्ड लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

23जेएनडी16-बस अड्डा पर हैप्पी कार्ड लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed