{"_id":"5f0cabbc8ebc3e63a04d32ff","slug":"8-05-lakh-robbed-on-the-basis-of-pistol-from-the-manager-of-petrol-pump-jind-news-rtk563892494","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के मैनेजर से पिस्तौल के बल पर 8.05 लाख रुपये की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप के मैनेजर से पिस्तौल के बल पर 8.05 लाख रुपये की लूट
विज्ञापन
वारदात की जानकारी देता पेट्रोल पंप का मैनेजर प्रवीण।
- फोटो : Jind
कार सवार बदमाशों ने सोमवार दोपहर बाद तीन बजकर 20 मिनट पर शिवानियां स्कूल के पीछे मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर पेट्रोल पंप के मैनेजर से 805800 रुपये लूट लिए। वारदात की जानकारी मिलते ही उचाना थाना प्रभारी कृष्ण कुमार, मंडी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार, सीआईए इंस्पेक्टर जींद समरजीत, नरवाना मनीष घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गए।
पुलिस के अनुसार उचाना से गुजरने वाले दिल्ली-पटियाला हाईवे पर बिजली घर से आगे भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप का मैनेजर प्रवीण पैसे जमा करने के लिए एसबीआई जा रहा था। रास्ते में कार सवार बदमाशों ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और पिस्तौल के बल पर प्रवीण से 805800 रुपये से भरा बैग छीन लिया।
प्रवीण ने बताया कि पेट्रोल पंप के सामने शहर की तरफ जा रहे रजबाहा रोड पर कुछ दूर ही गया था कि शिवानियां स्कूल के पीछे कार सवारों ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया। कार सवार तीन युवक उतरे और उसकी बाइक को उठाया। जब वह बाइक स्टार्ट करने लगा तो युवकों ने कहा कि पलक निकल गया है। युवकों ने पलक लगाया तो स्टार्ट हो गई। वह जब बाइक पर सवार होकर चलने लगा तो पीछे से एक युवक ने उसका बैग खींच लिया। युवक पिस्तौल लिए हुआ था। कार में पांच युवक सवार थे। बैग छीनने के बाद युवक मंडी की तरफ कुछ दूर जाने के बाद वापस मुड़ कर हाईवे की तरफ गाड़ी लेकर फरार हो गए। उसने तुरंत इसकी सूचना तुरंत पेट्रोल पंप मालिक को दी। चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार खर्ब ने बताया कि लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

रजबाहा रोड पर घटनास्थल पर पहुंची सीआईए और पुलिस।- फोटो : Jind
विज्ञापन