{"_id":"67e5963a673b5b017a00d1cd","slug":"721-grams-of-heroin-recovered-from-the-possession-of-the-bike-rider-jind-news-c-199-1-sroh1006-132150-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाइक सवार के कब्जे से 7.21 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाइक सवार के कब्जे से 7.21 ग्राम हेरोइन बरामद
Thu, 27 Mar 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
जींद। गढ़ी थाना पुलिस ने खरल गांव के पास एक बाइक सवार को काबू कर उसके कब्जे से 7.21 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान खरल निवासी राजेंद्र के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
गढ़ी थाना पुलिस बुधवार देर रात को हमीरगढ़ गांव के बस अड्डे पर मौजूद थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि खरल गांव निवासी राजेंद्र नशा बेचने का धंधा करता है और वह कुछ ही देर में नशीला पदार्थ सहित बाइक पर खरल से हमीरगढ़ की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने खरल गांव के बिजली घर के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। इस दौरान गांव की तरफ से बाइक पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह वापस जाने लगा, लेकिन पुलिस ने उसको काबू कर लिया। जांच अधिकारी ने जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 7.21 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।