{"_id":"5c91203bbdec2213ef2d1e7d","slug":"71553014843-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल के पूर्व नेत्र चिकित्सा सहायक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल के पूर्व नेत्र चिकित्सा सहायक निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व नेत्र चिकित्सा सहायक निलंबित
जींद। नागरिक अस्पताल के पूर्व नेत्र चिकित्सा सहायक राजबीर बेरवाला को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक द्वारा निलंबित कर दिया गया है। राजबीर बेरवाल पर बिना विभाग की अनुमति के अप्रैल 2018 में विदेश यात्रा करने के आरोप थे। हालांकि उनकी सेवाएं नूंह में चल रही हैं। वहीं निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय मेवात में होगा।
गौरतलब है कि पिछले साल नेत्र चिकित्सा सहायक ने तत्कालीन सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया के खिलाफ यह कहते हुए मोर्चा खोल दिया था कि वे अनावश्यक रूप से लोगों को मेडिकल के लिए अग्रोहा भेज रहे हैं। इसके बाद कई मामले सामने आए, जिसमें राजबीर बेरवाल की पत्नी को नियमों को ताक पर रख कर अस्पताल में नौकरी लगवाना और बिना अनुमति के विदेश यात्रा शामिल था। आरोप लगे की राजबीर बेरवाल ने विभाग की बिना अनुमति के विदेश यात्रा की है। अब इस मामले में मुख्यालय द्वारा उन्हें निलंबित कर दिया गया है।