फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   राज्य पेज के लिए जीत की बजाय दूसरे राज्यों से रणदीप की हार की मिली बधाई : सीएम

राज्य पेज के लिए जीत की बजाय दूसरे राज्यों से रणदीप की हार की मिली बधाई : सीएम

Mon, 11 Feb 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
राज्य पेज के लिए   जीत की बजाय दूसरे राज्यों से रणदीप की हार की मिली बधाई : सीएम
जीत के बजाय दूसरे राज्यों से मिली रणदीप की हार की बधाई : सीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मैंने कई राज्यों का दौरा किया। सभी जगह इस बात की बधाई मिली कि भाजपा ने जींद उपचुनाव में रणदीप सिंह सुरजेवाला को हरा दिया। उनकी केवल 932 वोटों से जमानत बच गई। रणदीप को टिकट देने को लेकर मुझे उनके नेता पप्पू की बात भी समझ में नहीं आई। यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शाम साढ़े छह बजे जींद के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नामांकन से पहले कांग्रेस में जींद उपचुनाव के लिए कई प्रत्याशियों के नाम चल रहे थे। जब उन्होंने टीवी देखा तो रात साढ़े 11 बजे राहुल गांधी ने रणदीप सिंह सुरजेवाला का नाम घोषित कर दिया। इससे टिकट को लेकर कांग्रेस नेता पप्पू की यह बात उनकी समझ में नहीं आई। सीएम ने कहा कि उनका माथा यह देखकर ठनका कि देश के इतिहास में पहला उदाहरण होगा कि कोई विधायक होते हुए भी उपचुनाव में विधायक का चुनाव लड़ेगा। कोई जिला परिषद चेयरमैन होता या अन्य पदाधिकारी तो ठीक था, लेकिन एक विधायक होते हुए फिर से विधायक का चुनाव लड़ना देेश के इतिहास में पहली बार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed