फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मतदान के बाद रिलेक्स मूड में नजर आए प्रत्याशी

मतदान के बाद रिलेक्स मूड में नजर आए प्रत्याशी

Wed, 30 Jan 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
मतदान के बाद रिलेक्स मूड में नजर आए प्रत्याशी
मतदान के बाद सुरजेवाला, दिग्विजय गए जींद से बाहर, अन्य ने कार्यकर्ताओं से की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मतदान के बाद प्रत्याशी रिलैक्स मूड में नजर आए । अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर जीत के समीकरणों के कयास लगाए। हाई प्रोफाइल हुए उपचुनाव प्रदेश का चुनाव का बना हुआ है। इसमें बड़े-बड़े प्रत्याशियों ने दांव खेला है। अब जनता ने तो वोट अपने-अपने उम्मीदवारों को दे दिए है, लेकिन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कल होना है। ऐसे में मतदान के बाद सभी पार्टियों के प्रत्याशी रिलैक्स मूड में दिखे। स्थानीय प्रत्याशी तो अपने-अपने कार्यकर्ताओं व परिवार के साथ दिनभर समय बिताया और जीत के समीकरणों के बारे में जानकारी ली।
उपचुनाव में एड़ी चोटी का जोर लगाने वाले प्रत्याशियों ने मतदान के बाद मंगलवार को राहत भरी सांस ली, लेकिन अभी जंग बाकी है। वीरवार को प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुल जाएगा। स्थानीय प्रत्याशी तो शहर में रहे और बाहरी उम्मीदवार जींद से बाहर नजर आए और उनकी जगह अब उनके जगह कार्यकर्ता एजेंट ने संभाल ली है। किसी उम्मीदवार ने अपने बच्चे के साथ दिन बीताया तो किसी ने अपने गांव जाकर लोगों से बातचीत की और अपनी रिश्तेदारियों में फोन कर हाल चाल जाना।
विज्ञापन

माता-पिता का आशीर्वाद लेकर सुरजेवाला मां वैष्णो देवी मंदिर रवाना
चुनाव में व्यस्त रहे कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला मंगलवार दोपहर नरवाना पहुंचे। इस दौरान सुरजेवाला भवन में मौजूद रिश्तेदारों से मिले। करीब आधा घंटा माता विद्यादेवी और पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला के साथ बिताने के बाद उनसे आशीर्वाद लिया और मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए रवाना हो गए। रणदीप सिंह सुरजेवाला के चाचा बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला ने बताया कि वह चुनाव के तुरंत बाद मां वैष्णो देवी के मंदिर जाकर मां का आशीर्वाद लेते हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला का यह सातवां चुनाव है। जिसके बाद वह मां वैष्णो देवी मंदिर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने कार्यकर्ताओं और परिवार के साथ लोसुपा के प्रत्याशी ने बिताया दिन
लोसुपा के उम्मीदवार विनोद आशरी ने मंगलवार को अपने कार्यकर्ताओं व परिवार के साथ दिन बिताया और जीत के समीकरणों को लेकर चर्चा की। सुबह से ही विनोद आशरी के घर व चुनाव कार्यालय में लोगों का आना-जाना लगा रहा। मतदान के बाद काफी खुश नजर आए। विनोद आशरी ने कहा कि परिवार के सदस्यों के साथ एक माह बाद इतना लंबा समय बिताया हूं। जनता ने अपना काम कर दिया। रिजल्ट आने के बाद अब हमारी बारी जनता का काम करने का है।
इनेलो के उम्मीदवार ने गांव के लोगोें के साथ बिताया दिन
इनेलो के उम्मीदवार उमेद सिंह रेढू ने मतदान के बाद अपने गांव जाकर परिवार और आसपास के गांव के नजदीकियों के साथ दिन बिताया और चुनाव में जीत के समीकरण पर चर्चा की। रेढू ने बताया कि वह सदा ही जनता के बीच रहते हैं, लेकिन एक माह से गांव के लोगों से दूर व अपने करीबियों से दूर रहा हूं। इसलिए मतदान के बाद काफी रिलैक्स हो गया हूं। फिलहाल उपचुनाव का नतीजा वीरवार को आना है। इससे पहले कुछ पल लोगों बातचीत कर जीत की समीकरणों के बारे में जानकारी ली जा रही हैं।
मिड्ढा ने जींद से बाहर जाकर अपने करीबियों के साथ बिताया दिन
भाजपा उम्मीदवार डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने मतदान के बाद शहर से बाहर जाकर अपने करीबी दोस्तों से मिले। एक माह से लगातार चुनाव में व्यस्त रहे डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने सुबह नौ 9 से 11 बजे तक तो अपने अस्पताल में मरीजों की स्वास्थ्य जांच की और जीत के समीकरणों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद दोपहर 12 बजे वह सफीदों के लिए रवाना हो गए। वहां अपने करीबियों के साथ दिन बिताया। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि जनता ने अपना काम कर दिया है और वीरवार को गिनती होनी है, इसमें भारी मतों से विजय हासिल होगी।

जेजेपी उम्मीदवार मतदान के बाद जींद से रहे बाहर
जेजेपी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला मतदान के बाद से जींद से बाहर नजर आए। जेजेपी कार्यकर्ताओं के अनुसार दिग्विजय चौटाला पिछले डेढ़ माह से उपचुनाव में लगे हुए थे। मतदान के बाद वह जींद से बाहर दिन बिताया। कार्यकर्ताओं के अनुसार उपचुनाव को लेकर काफी समय से सिरसा अपने घर नहीं गए थे। दिग्विजय चौटाला और मंगलवार को सिरसा अपने घर पर ही अपने परिवार के साथ दिन बिताया और फोन कर कार्यकर्ताओं से जीत के कयास लगाए हुए हैं। कार्यकर्ताओं के अनुसार जेजेपी भारी मतों से विजय हासिल करेगी और जींद जीत का स्वाद चखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed