फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, जींद के चारों तरफ वाहनों की हो रही कड़ी चेकिंग

चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, जींद के चारों तरफ वाहनों की हो रही कड़ी चेकिंग

Fri, 25 Jan 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, जींद के चारों तरफ वाहनों की हो रही कड़ी चेकिंग
शहर और गांव में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों पर है पैनी नजर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। उपचुनाव को लेकर जींद में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है अलग-अलग स्थान पर नाका लगाकर पुलिस शहर में आने और बाहर जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। कैथल रोड, नरवाना रोड, रोहतक रोड, भिवानी रोड, जींद शहर में अनेक स्थानों पर नाका लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस और अन्य फोर्स ने वीरवार को भी शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी फ्लैग मार्च निकाला। चुनाव प्रक्रिया तक पुलिस की जींद में पैनी नजर रहेगी। असामाजिक तत्वों और अवैध तरीके से घूम रहे वाहनों पर पर पुलिस के साथ-साथ तीसरी आंख की भी नजर होगी। किसी भी सूरत में असामाजिक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था पर पूरा ध्यान होगा, ताकि जींद उपचुनाव शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हो। वहीं डीएसपी रामभज, डीएसपी साधुराम, डीएसपी सुनील कुमार, डीएसपी परमजीत सिंह समौता के नेतृत्व में जींद शहर के विभिन्न सार्वजनिक व रोहतक रोड नाका, भिवानी रोड नाका, टेंडरी मोड़, पटियाला चौक, पुरानी सब्जी मंडी, रामराये गेट, सिटी शहर, रानी तालाब, सफीदों गेट, सफीदों रोड तक फ्लैग मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed