फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मंत्री जी! पहले आप जुलाना में रेल रुकवाओफिर हम भाजपा को वोट देंगे

मंत्री जी! पहले आप जुलाना में रेल रुकवाओफिर हम भाजपा को वोट देंगे

Wed, 09 Jan 2019 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
मंत्री जी! पहले आप जुलाना में रेल रुकवाओफिर हम भाजपा को वोट देंगे
जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में पहुंचे उद्योग मंत्री विपुल गोयल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। पुरानी अनाज मंडी में उद्योग मंत्री विपुल गोयल पहुंचे और अग्रवाल समाज के लोगों की बैठक ली। बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा अग्रवाल समाज के काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंगलवार जुलाना की पुरानी अनाज मंडी में सत्यनारायण बंसल की दुकान पर पहुंचे और अग्रवाल समाज के लोगों और भाजपा के कार्यकर्ताओं से जींद उपचुनाव में भारी बहुमत से जिताने के लिए मेहनत करने के लिए अपील की।
विपुल गोयल से लोगों ने कहा कि जुलाना के विकास के लिए उद्योग स्थापित करने की मांग की जिससे जुलाना के लोगों को रोजगार मिल सके। पुरानी अनाज मंडी में लोगों की भाजपा के प्रति नाराजगी उस समय देखने को मिली जब मंत्री जी से रेल के ठहराव की बात हो रही थी। लोगों ने कहा कि अगर जुलाना में जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेने का ठहराव नहीं हुआ तो भाजपा को जींद के उपचुनाव में कोई भी मदद नहीं करेंगे। अगर रेल को ठहराव की मंजूरी मिलती है तो जुलाना के लोग जींद उप चुनाव में भाजपा के लिए वोट मांगेंगे। इस पर
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि वो इस बारे में रेल मंत्री से बात कर समस्या का समाधान करवाने की पूरी कोशिश करेंगे। लोगों ने कहा कि जुलाना में जींद रोहतक मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं। रोज हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन उन गढ्डों को भरने के लिए भी आगे नहीं आ रहा है। पुरानी अनाज मंडी से लेकर देवरड़ रोड भी जर्जर हालत में है। जुलाना की पुरानी अनाज मंडी को डिनोटिफाई करने से बिजली के कनेक्शन काट दिए गए हैं। रात के अंधेरे में चोरी होने का खतरा मंडराता रहता है। इसके अलावा जुलाना की सड़कों का भी बुरा हाल है। मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया कि एक माह बाद सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा तायल, मार्केट कमेटी चेयरमैन विष्णु शर्मा, निगरानी क मेटी प्रमुख सतीश सांगवान, विनोद सिंगला सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास के दम पर भाजपा जीतेगी भारी बहुमत से, जजपा और इनेलो को बताया गृह पार्टी
जुलाना पहुंचे फरीदाबाद के विधायक और उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जींद के उपचुनाव को भाजपा जींद में करवाए गए विकास के कार्यों के दम पर जीतने का काम करेंगे। जींद में भाजपा ने काफी विकास कार्य करवाएं हैं। भाजपा एक संगठित पार्टी है, लेकिन जजपा और इनेलो को विपुल गोयल ने गृह पार्टी बताते हुए कहा कि यह चुनाव राजनीतिक पार्टियों के बीच है ना कि किसी की घर की पार्टी के बीच कोई मुकाबला है। भाजपा जींद के उपचुनाव को भारी बहुमत से जीतकर जींद के विकास कार्यों को ओर गति देगी।

वोट की अपील लेकर जींद पहुंचे उद्योग मंत्री विपुल गोयल
जींद। जींद में उपचुनाव के दौरान अपनी पार्टी को वोट दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने जींद हलके में जनसभा की। इस दौरान पुरुषोत्तम शर्मा, जिला प्रधान अमरपाल राणा मौैजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के चार साल के शासन काल में किसी भी नेता पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि दूसरी सरकारों ने जींद के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। इस अवसर पर विनय शर्मा, नरेश लोहान और धर्मेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed