फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   राज्य पेज के लिए दिनभर चली 50 रोडवेज बस और 90 प्राइवेट बस

राज्य पेज के लिए दिनभर चली 50 रोडवेज बस और 90 प्राइवेट बस

Tue, 30 Oct 2018 12:11 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
राज्य पेज के लिए दिनभर चली 50 रोडवेज बस और 90 प्राइवेट बस
दिनभर चलीं 50 रोडवेज और 90 प्राइवेट बसें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिछले 14 दिनों से चल रही रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के कारण विभाग को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जीएम प्रदीप कुमार रोडवेज की 40 बसों व प्राइवेट बस के सहारे यात्रियों को असुविधा नही होने का दावा कर रहे हैं, पर अब तक लंबे रूटों पर बस नहीं चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। रोडवेज के 873 कर्मचारियों में 823 कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसमें से 134 कर्मचारियों को नोटिस व 16 कर्मचारियों पर एफआरआई दर्ज है, जिसमें से सिर्फ चार कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है। रोडवेज विभाग में 185 बसे हड़ताल से पहले नियमित रूप से चलती थी। जिससे विभाग के खजाने में लगभग 15 लाख रुपये राजस्व में जमा होते थे। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अब 40 बस ठेकेदार द्वारा लिए गए चालकों के हाथ में हैं। ठेेकेदार चालक द्वारा दो बार एक्सीडेंट हो गए हैं। ऐसे में यात्रियों के लिए रोडवेज बस में सफर करना खतरे से खाली नहीं है। वहीं रोडवेज वर्कशाप अप्रेंटिस कर्मचारियों के भरो से है। जो बसों की कमियों को अच्छी तरह ठीक नहीं कर पाते। वहीं इस दौरान प्राइवेट बस की चांदी हो रही है। आठ लाख राशि रोडवेज विभाग ने पिछले दो सप्ताह में राजस्व में जमा किए हैं, उतनी राशि 90 प्राइवेट बस एक दिन में कमा रही है। बसों की कमी के कारण यात्री जान जोखिम में डाल कर बस की छतों पर बैठकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed