फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   किनाना गांव में स्कूल का शिलान्यास करने पहुंचे शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा

किनाना गांव में स्कूल का शिलान्यास करने पहुंचे शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा

Sun, 30 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
किनाना गांव में स्कूल का शिलान्यास करने पहुंचे शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा
शिक्षामंत्री किनाना गांव में स्कूल भवन का किया शिलान्यास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद/जुलाना। किनाना गांव में बनने वाले सरकारी स्कूल के नए भवन का शिलान्यास शनिवार को प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने किया। इस भवन पर नौ करोड़ 68 हजार 39 हजार रुपये खर्च होंगे। शिक्षामंत्री ने एलान किया कि स्कूल में 200 विद्यार्थियों के हॉस्टल व 11 शिक्षकों के लिए क्वार्टर भी बनाए जाएंगे। जिस पर छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। 15 दिन में इसकी डीपीआर तैयार करवा ली जाएगी। शर्मा ने कहा कि किनाना में प्रदेश का पहला मॉडल स्कूल बनाया जाएगा। जिस पर तीन करोड़ 15 लाख 99 हजार 990 रुपये की ग्रांट सरकार ने मंजूर की है 24 लाख रुपये एनएचएआई से मिले हैं। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, प्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ संयोजक रामफल शर्मा, सतीश सांगवान, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम शर्मा व एडवोकेट विरेंद्र दूहन मौजूद रहे।

मार्केट कमेटी चेयरमैन को मंच पर नहीं चढ़ने दिया
जुलाना मार्केट कमेटी के चेयरमैन विष्णु शर्मा को दोपहर एक बजकर 38 मिनट पर जब स्टेज पर चढ़ने लगे तो उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। कार्यक्रम के आयोजक रामफल शर्मा ने भी विष्णु शर्मा को कुछ देर नीचे रहने को कहा। इस पर विष्णु शर्मा स्टेज के पीछे से कार्यक्रम छोड़कर निकल गए। दोबारा एक बजकर 50 मिनट पर खुद रामफल शर्मा ने मंच से विष्णु शर्मा को बुलाया, लेकिन जब तक जा चुके थे। विष्णु शर्मा ने कहा कि वे ग्राम पंचायत के बुलाने पर वहां गए थे और उन्हें इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी।
विज्ञापन


लोक जनसंपर्क विभाग के कर्मचारी और हरियाणी कलाकार के बीच विवाद
कार्यक्रम में महाबीर गुड्डु का प्रोग्राम चल रहा था। इसी बीत लोक संपर्क कर्मचारियों ने मंच पर सरकार के विकास कार्यों के लिए भजन गाने के लिए अपील की। इस पर गुड्डु ने कहा कि वे समय पर नहीं आए और अब उनका कार्यक्रम चल रहा है। इस पर विवाद हुआ तो महावीर गुड्डु ने यहां तक कहा कि वे खुद शिक्षा विभाग से हैं और सरकार ने उन्हें यहां भेजा है। हालांकि काफी देर के बाद लोकसंपर्क विभाग के कलाकार को रागिनी गाने का मौका मिल, लेकिन लोकसंपर्क विभाग के पास अपने वादक नहीं थे। इस पर महावीर गुड्डु के वादकों ने भी संगीत बंद कर दिया। जैसे-तैसे गीत पूरा होने से पहले ही शिक्षामंत्री कार्यक्रम में पहुंच गए और यह गीत बीच में ही बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामफल शर्मा बोले, विधायक से उद्घाटन करवाते हैं अधिकारी
भाजपा में अपनी बेबाकी के लिए चर्चित वरिष्ठ नेता रामफल शर्मा ने शिक्षामंत्री को इशारा करते हुए कहा कि हमारी योजनाओं का उद्घाटन अधिकारी विधायक से करवाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘छोरा जामै कोए, छठी गांव गोए।’ गौरतलब है कि जुलाना से विधायक परमेंद्र ढुल इनेलो पार्टी से आते हैं और पिछले दिनों उन्होंने पेयजल की कलस्टर परियोजना का उद्घाटन किया था। रामफल शर्मा इससे काफी नाराज नजर आए।


सांसद को अब कहीं नहीं जाने देंगे
कार्यक्रम में सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि वे हर पार्टी में रहे हैं, लेकिन रामफल शर्मा जैसे मेहनती व्यक्ति उन्हें कहीं नहीं मिला। इस पर जब शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने मंच संभाला तो उन्होंने कहा कि अब बहुत घूम लिए। इससे आगे उन्हें ओर कहीं नहीं जाने देंगे। शर्मा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत की सेना ने अपने पराक्रम का प्रमाण दे दिया है। अभी आने वाले एक सप्ताह में भारत की सेना पाकिस्तान को बुरी तरह से लहूलुहान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed