फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रघुनाथ मंदिर के पुजारी ने मंदिर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

रघुनाथ मंदिर के पुजारी ने मंदिर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 14 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
रघुनाथ मंदिर के पुजारी ने मंदिर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे झांझ गेट स्थित रघुनाथ मंदिर में पुजारी ने अपनी पत्नी की चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुजारी अपने बीमार बेटे के इलाज को लेकर काफी दिन से परेशान था। इसके लिए उसने कई लोगों से पैसे भी उधार लिए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
मूल रूप से रोहतक जिले के बैंसी गांव निवासी 30 वर्षीय सतीश पाठक 15 वर्ष से शहर के प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर में पुजारी का काम करता था। इससे पहले उसके पिता कश्मीरी लाल मंदिर में पुजारी थे। जब से सतीश यहां पुजारी बने, तब से वे मदिर में ही रहते थे। सतीश पाठक को चार वर्ष पहले एक लड़का हुआ था। उसका बच्चा जन्मजात से ही दिव्यांग था। सतीश ने बच्चे के इलाज के लिए काफी रुपये खर्च किए लेकिन बच्चा ठीक नहीं हुआ। उसने कई लोगों से रुपये उधार भी लिए लेकिन बच्चा ठीक नहीं हुआ तो सतीश परेशान रहने लगा। वीरवार रात को वह रिश्तेदार की शादी में दिल्ली गया हुआ था। शुक्रवार सुबह मंदिर में पहुंचा था। दोपहर को जब उसकी पत्नी व मां सो रहे थे तो उसने तीन बजे मंदिर परिसर में ही चुन्नी से फंदा लगा लिया। उसकी पत्नी कमरे से बाहर निकली तो उसने सतीश को फंदे पर झूलते देखा। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
पिल्लूखेड़ा। शुक्रवार को पिल्लूखेड़ा के रेलवे स्टेशन के पास एक बरगद के पेड़ से युवक का लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की उम्र लगभग 32 वर्ष है। पिल्लूखेड़ा रेलवे स्टेशन मास्टर रतिराम ने बताया कि शुक्रवार को एक युवक के रेलवे स्टेशन के साथ लगते बरगद के पेड़ पर फंदे से लटकने की सूचना लगभग एक बजकर 45 मिनट पर मिली थी। पिल्लूखेड़ा पुलिस और रेलवे पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान धड़ौली गांव के धर्मेंद्र के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed