फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति का हुआ कांग्रेस में विलय

हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति का हुआ कांग्रेस में विलय

Fri, 13 Jul 2018 12:07 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति का हुआ कांग्रेस में विलय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति का वीरवार को दिल्ली में कांग्रेस में विलय हो गया। समिति के प्रदेशाध्यक्ष कर्मवीर सैनी ने अपने साथियों के साथ दिल्ली में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के निवास पर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। सैनी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रहे हैं लेकिन उन्होंने करीब चार साल पहले कांग्रेस छोड़ दी थी।
सैनी का दावा है कि उनके साथ 62 पूर्व व वर्तमान सरपंच, 22 पूर्व एवं वर्तमान पार्षद, 22 नंबरदार समेत जिला सेलर एसोसिएशन के प्रधान सुभाष जैन, नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन राकेश जैन, पूर्व उपचेयरमैन मनोज दीवान, युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विमलेश जैन, पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंगला, पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन महावीर लुदाना ने भी कांग्रेस में आस्था जताई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सैनी ने 2014 का विधानसभा चुनाव सफीदों विधानसभा क्षेत्र से बसपा की टिकट पर लड़ा था। इसमें सैनी ने 20 हजार वोट हासिल किए थे। सैनी के कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अब समय आ गया है जब सभी बिरादरियों के लोग एकजुट होकर इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ने का काम करें। आज भाजपा सरकार ने किसान, दलित, पिछड़ा वर्ग, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी को उत्पीड़न और शोषित करने का काम किया है। इस मौके पर प्रोफेसर वीरेंद्र, जयदीप धनखड़, बलबीर वाल्मीकि, चक्रवर्ती शर्मा, वीरेंद्र मराठा, सुरेंद्र श्योकंद, सुबान खान, योगेश सिहाग, डॉ. भीम सिंह पूनिया, होशियार सिंह सैनी, राजा सैनी जलालपुरा, कर्मपाल ढुल ईक्कस, धर्मपाल मलार, पूर्व सरपंच सतपाल, अशोक, रणबीर कश्यप, महावीर तायल, रोशनलाल गुर्जर पूर्व सरपंच, सुशील प्रधान, विजय मोर, कृष्ण मोर, मनोज नायक, जगबीर रजाना, दिनेश जामनी, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार जगतार सिंह, सतीश साहनपुर, गुरपेज सरपंच, पवन सरपंच, जसपाल छापर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed