{"_id":"5ada38aa4f1c1b66098b5b15","slug":"71524250794-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घिमाना गांव में किसान की तीन एकड़ में गेहूं की फसल जली --सफीदों के छह गांवों के किसानों की दर्जनों एकड़ फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घिमाना गांव में किसान की तीन एकड़ में गेहूं की फसल जली --सफीदों के छह गांवों के किसानों की दर्जनों एकड़ फसल जली
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव घिमाना में बिजली के शॉर्ट-सर्किट के कारण तीन एकड़ में काट कर रखी गेहूं की फसल जल गई। इसी प्रकार गांव कर्मगढ़ में भी एक एकड़ में खड़ी गेहूं जल गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गांव घिमाना निवासी सुमेर ने बताया कि उसके खेत के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। तेज हवा के कारण बिजली के तार आपस में टकरा गए और शॉर्ट-सर्किट हो गया। शॉर्ट-सर्किट के कारण चिंगारी खेत में गिर गई, जिस कारण खेतों में कटाई के बाद पड़ी तीन एकड़ गेहूं जल गई। इसमें उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। इसी प्रकार रामगढ़ गांव में भी एक एकड़ में खड़ी फसल जल गई। उधर गांव सिंघपुरा, बहादुरपुर, खरकड़ा, उरलाना, मुआना व छाप्पर में शुक्रवार दोपहर को अज्ञात कारणों से खेतों में आग लग गई। आग से करीब दर्जनों एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस आग में रिपर व अन्य सामान भी जल गया। तेज हवा होने के कारण आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसको देखते हुए किसानों ने सफीदों, पानीपत व असंध की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। विभाग के कर्मचारियों व किसानों की मदद से काफी देर के आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार वजीर सिंह, डीएसपी सुनील कुमार, सिक्योरिटी इंचार्ज सुभाष शर्मा, एसएचओ रामनिवास मौके पर पहुंचे और किसानों के साथ आग को काबू करने में मदद की। उन्होंने किसानों से बात कर उन्हें आश्वासन दिया कि वे जल्द ही गिरदावरी करवाकर सरकार को नुकसान का ब्योरा देंगे, ताकि जल्द से जल्द किसानों को आर्थिक मदद दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति का हाथ हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।