{"_id":"5ad792d94f1c1b3a0b8b53c5","slug":"71524077273-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर लैब सहायकों ने सौंपा विधायक जसबीर देशवाल को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर लैब सहायकों ने सौंपा विधायक जसबीर देशवाल को ज्ञापन
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सरकारी स्कूलों में पिछले सात वर्षों से काम कर रहे कंप्यूटर लैब सहायकों ने अपनी मांगों को लेकर सफीदों से विधायक जसबीर देशवाल को ज्ञापन सौंपा। इन लोगों ने कॉलेजों में लगे कंप्यूटर लैब सहायकों के बराबर 15 हजार रुपये वेतनमान देने की मांग की।
संगठन के जिला प्रधान मनोज अग्रवाल ने कहा कि सरकार पिछले सात वर्षों से कंप्यूटर लैब सहायकों का शोषण कर रही है। सीएम ने सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर लैब सहायकों को कुशल श्रेणी का वेतन 11429 रुपये जनवरी 2018 में देने की घोषणा की थी। उसके बाद शिक्षा विभाग द्वारा जनवरी मास का वेतन मात्र छह हजार रुपये के हिसाब से सर्दी की छुट्टियों के पैसे काटते हुए मात्र 4500 रुपये दिया गया। उन्होंने मांग की कि सीएम की घोषणा को तुरंत लागू किया जाए। इस मौके पर सफीदों ब्लॉक प्रधान सोनू दुग्गल, मोहित, रोहताश, प्रदीप, सुमित्रा, जानपाल, राकेश सैनी भी मौजूद रहे।